फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crook Babu Buxar injured and arrested in police encounter in Meerut

आमने-सामने चलीं गोलियां: पुलिस की गोली का निशाना बना बाबू बक्सर, घायल, इंस्टाग्राम के जरिए फैलाता था दहशत

Mon, 27 May 2024 08:57 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 27 May 2024 08:57 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में पुलिस और बमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों के बीच आमने-सामने गोलियां चलीं। वहीं, पुलिस की गोली लगने से बदमाश बाबू बक्सर घायल हो गया। वह इंस्टाग्राम के जरिए दहशत फैलाता था।

विज्ञापन
Crook Babu Buxar injured and arrested in police encounter in Meerut
मेरठ में बदमाश बाबू बक्सर गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में गांव जेई निवासी जवास अली के बाग में भावनपुर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इसमें बाबू बक्सर बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, बाबू बक्सर पर भावनपुर थाना में तीन मुकदमे, मेडिकल थाना में तीन, बहसूमा और लालकुर्ती में एक-एक मुकदमा दर्ज है।

विज्ञापन


भावनपुर थाना पुलिस रविवार को जेई पुलिया के समीप चेकिंग कर रही थी। इसी बीच किला परीक्षितगढ़ की ओर से बाइक सवार दो युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। इस पर बदमाशों ने बाइक दौड़ा दी। इसके बाद बदमाश एक बाग में जाकर छिप गए। पुलिस ने इन्हें घेर लिया। 

विज्ञापन

वहीं, मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से हुई फायरिंग में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई। इसकी पहचान बाबू बक्सर उर्फ ऐकांश पाल पुत्र राजपाल के रूप में हुई। बाबू बक्सर के पास से एक 315 बोर का तमंचा और तीन कारतूस बरामद किए गए। दूसरा साथी फरार हो गया।

यह भी पढ़ें: बड़ी कार्रवाई: मेरठ से सपा विधायक रफीक अंसारी लखनऊ में गिरफ्तार, इस मामले में हुआ एक्शन

इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल
बाबू बक्सर और कालू राम नगरीया के बीच वर्चस्व को लेकर काफी समय से रंजिश चली आ रही है। ये दोनों ही इंस्टाग्राम पर गोली चलाते, तमंचा लहराते हुई अपने-अपने वीडियो वायरल करते हुए दहशत फैलाते रहते थे। दोनों ने एक-दूसरे पर गोली भी चला दी थी।

यह भी पढ़ें: Meerut: ढाबा संचालक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वर्दी फाड़ी, 20 मीटर तक घसीटे

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed