{"_id":"5efae2fdaab0cc716c367120","slug":"crime-news-case-filed-against-five-accused-in-case-of-sexual-assault-attacked-on-girl-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: युवती के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील फोटो किए वायरल, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: युवती के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील फोटो किए वायरल, मुकदमा दर्ज
Tue, 30 Jun 2020 12:30 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 30 Jun 2020 12:30 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक गांव निवासी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस मामले में पांच युवकों के खिलाफ मुकदमा कराया गया है। वहीं पुलिस आज पीड़ित युवती के बयान दर्ज कराएगी।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
शाहपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ एक सप्ताह पूर्व गांव के ही पांच युवकों द्वारा दुष्कर्म किया गया। इतना ही नहीं बल्कि युवकों ने दुष्कर्म करने के साथ युवती के फोटो भी खींच लिए थे। युवकों ने ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इससे युवती के परिजनों को घटना का पता चला।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: डोली उठने से एक दिन पहले घर से उठी बेटी और पिता की अर्थी, हर किसी की आंखों में आंसू, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
वहीं घटना के संबंध में पीड़िता के भाई ने गांव के ही अनस, आसिफ, मजीद, चीना और नसीम के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है। साथ ही कहा कि घटना को दबाने को लेकर गांव में कोई पंचायत नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि पीड़िता को 164 के बयान के लिए आज भेजा गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/