फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   cows slaughtering in meerut

जैनपुर में गोकशी, विरोध में करनाल हाईवे जाम

Sun, 06 Sep 2015 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 06 Sep 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
cows slaughtering in meerut
गांव देवली खेड़ा उर्फ जैनपुर में आधा दर्जन गायों की हत्या करने तथा अवशेषों को गांव के बाहरी छोर स्थित ईख के खेत में दबाने की जानकारी मिली। इस पर विश्व हिंदू परिषद, गोरक्षा प्रमुख और भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार दोपहर अवशेषों को जमीन से निकालकर हंगामा कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने मेरठ-करनाल मार्ग पर अवशेष रखकर जाम लगा दिया। इसके चलते आधा दर्जन थानों की पुलिस के साथ एसडीएम और सीओ पहुंचे तथा ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। कार्यकर्ताओं ने सरूरपुर थाने को संस्पेड करने तथा आरोपियों पर रासुका लगाने की मांग की। वहीं, अधिकारियों से पांच दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने पर ही जाम खोला।
विज्ञापन


गांव जैनपुर के बाहरी छोर स्थित असलम के ईख के खेत में गोकशी की घटना को अंजाम दिया गया। इसकी जानकारी पाकर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता घटनास्थल पर पहुंचे। ईख के खेत में दबी खालें भी मिल गईं। इसके बाद करीब डेढ़ बजे संगठन के कार्यकर्ताओं और गोटका, डाहर, सरूरपुर, करनावल, भूनी  बपारसी के ग्रामीणों ने तीन गायों की खालें और अवशेषों को मेरठ-करनाल मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी पाकर कई थानों की फोर्स, एसडीएम सरधना, सीओ दौराला और सीओ सदर देहात मौके पर पहुंचे। उन्होंने भीड़ को समझा-बुझाकर शांत करने का प्रयास किया। यहां मौजूद लोगों ने थाना सरूरपुर के स्टाफ को सस्पेंड करने, आरोपियों पर रासुका लगाने और जैनपुर गांव के लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई करने की मांग की।


एसडीएम के आश्वासन पर घटना की जांच इंस्पेक्टर सरधना मेहर सिंह को सौंपकर पांच दिन में आरोपियों को गिरफ्तार करने के आश्वासन पर लोग शांत हुए। इसके बाद करीब ढाई घंटे बाद जाम खोला। इससे वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं। वहीं, पुलिस ने खेत मालिक असलम को हिरासत में ले लिया है। भाजपा के सुनील भराला, बजरंग दल के राजकुमार डूंगर, बलराज डूंगर, मिलन सोम, राजीव वर्मा, कन्नूमल जैन, उपदेश राणा, शिवम पूनिया, शक्ति डागर, डा. ओमेन्द्र दहिया, सतेंद्र कुमार, अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed