फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Court sentenced six accused to life imprisonment in farmer murder case in Muzaffarnagar

अदालत ने किसान हत्या मामले में छह आरोपियों को सुनाई उम्रकैद की सजा

Sat, 05 Oct 2019 01:08 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 05 Oct 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
Court sentenced six accused to life imprisonment in farmer murder case in Muzaffarnagar
आरोपियों को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव रियावली नंगला में पांच साल पूर्व हुई किसान की हत्या के मामले में न्यायालय ने छह आरोपियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही 25-25 हजार रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया है। 2014 में हुए इस हत्याकांड को दंगे के बाद सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की गई थी। 

विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के अनुसार रतनपुरी थाने पर 8 जून 2014 को रियावली नंगला निवासी गुलजार ने अपने पिता तरीकत की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसमें बताया था कि रात में उसके पिता तरीकत फसल की सिंचाई करने नलकूप पर गए थे। वहां गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई। हत्याकांड में गांव के ही शाकिर, जाकिर उर्फ मुखिया, नौशाद उर्फ नोटी पुत्रगण तैमूर के अलावा जाहिद उर्फ फत्ता, तुल्ला व साबिर पुत्रगण फतेह मोहम्मद को नामजद किया था। हत्या का कारण पुरानी रंजिश और ग्राम प्रधान पद की चुनावी रंजिश बताया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के बाद विवेचना पूर्ण होने पर चार्जशीट दाखिल की थी। मुकदमे की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश (कोर्ट संख्या एक) वीर नायक सिंह के न्यायालय में हुई। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता जितेंद्र कुमार त्यागी और वादी के अधिवक्ता प्रमोद त्यागी ने कोर्ट में 11 गवाह और सबूत पेश किए। न्यायाधीश ने दोनों पक्षों की दलील सुनकर पत्रावली का अवलोकन और साक्ष्यों के आधार पर हत्याकांड में सभी छह आरोपियों को दोषी करार दिया। अदालत ने शाकिर, जाकिर, नौशाद, जाहिद, तुल्ला और साबिर को उम्रकैद और 25-25 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया है। सजा सुनाए जाने के बाद हत्यारों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चर्चित तेवड़ा हत्याकांड: कोर्ट ने तीन भाइयों समेत आठ आरोपियों को सुनाई उम्रकैद की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन भाई पांच साल से है जेल में बंद 
तरीकत हत्याकांड में सजा पाने वाले तीन भाई शाकिर, जाकिर और नौशाद बीते पांच साल से जेल में बंद है, जबकि दूसरे तीन भाइयों जाहिद, फत्ता, साबिर को जमानत मिल गई थी। सजा सुनाए जाने पर वह भी अब जेल चले गए।

चर्चित हुआ था तरीकत हत्याकांड
पांच साल पूर्व रियावली नंगला में हुए तरीकत हत्याकांड तब चर्चित हुआ था। जब 2013 में दंगे के कुछ माह बाद ही यह हत्याकांड हुआ था। जिसे लेकर कुछ लोगों ने इसे सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की थी, मगर पुलिस ने सूझबूझ से हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेजा था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed