{"_id":"6a94845fbdfe7ba44d02f2e9","slug":"youth-dies-after-drowning-in-pond-amethi-news-c-96-1-ame1027-174558-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: तालाब में डूबने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: तालाब में डूबने से युवक की मौत
Mon, 31 Aug 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
पीपरपुर के घोरहा मजरे शिवगढ़ गांव में गमगीन परिजन। स्रोत: ग्रामीण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भादर। पीपरपुर के घोरहा मजरे शिवगढ़ गांव में शनिवार शाम तालाब में नहाते समय पैर फिसलने से मजदूर सुनील कुमार कश्यप (38) गहरे पानी में डूब गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे गोताखोरों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शव तालाब से बाहर निकाला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सुनील भादर स्थित सीमेंट फैक्टरी में मजदूरी करते थे। शनिवार शाम काम से घर लौटने के बाद वह घर के पास स्थित तालाब में नहाने चले गए। नहाते समय पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास के लोगों ने शोर मचाकर परिजनों और पुलिस को सूचना दी।
ग्रामीणों ने तालाब में उतरकर तलाश की, मगर गहराई अधिक होने से सफलता नहीं मिली। इसके बाद गोताखोरों को बुलाया गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शव बरामद हुआ। थाना प्रभारी अरुण मिश्र ने बताया कि तालाब में डूबने की सूचना मिली थी। गोताखोरों की मदद से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल : तालाब से शव निकलते ही पत्नी मीनावती उससे लिपटकर रोने लगीं। मां कर्मा भी बदहवास हो गईं। बेटे अमन (14), अभय (10) और बेटी संध्या (7) का रो-रोकर बुरा हाल था। सुनील तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके छोटे भाई अनिल और रामू तथा बहन पूनम हैं। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।