फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police clash with cattle slaughterers; three arrested, including two injured.

Meerut News: पशुओं का कटान करने वालों की पुलिस से मुठभेड़, दो घायल समेत तीन गिरफ्तार

Mon, 31 Aug 2026 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Police clash with cattle slaughterers; three arrested, including two injured.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र के नरहाड़ा में संरक्षित पशुओं का कटान करने वालों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई। जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनका एक साथी भी पकड़ा गया है। पुलिस तीनों का आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है। पुलिस ने पशु काटने वाले औजार भी बरामद किए है।
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पुलिस को रविवार को सूचना मिली कि जाकिर कॉलोनी की एक डेयरी में संरक्षित पशुओं के अवशेष मिले है। लोहियानगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने डेयरी के अंदर पहुंचकर निरीक्षण और तलाशी ली। इस दौरान आरोपी भाग गए। पुलिस ने अखलाक निवासी तोपचीवाड़ा कोतवाली, आसिफ निवासी चमड़ा पैंठ, हामिद निवासी गुदड़ी बाजार और शाहरुख निवासी गुदड़ी बाजार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि रविवार देर रात लोहियानगर पुलिस को सूचना मिली कि नरहाडा की तरफ एक बाइक पर सवार तीन आरोपी पशु कटान करने के लिए जा रहे है। पुलिस ने रोकने के लिए इशारा किया तो फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अखलाक और आसिफ के पैर में गोली लग गई जबकि हामिद को घेराबंदी करके मौके से पकड़ लिया। शाहरुख फरार चल रहा है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article