फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ankit's sharp shooters fled from Baghpat via Sonipat.

Shamli News: बागपत से सोनीपत होते हुए भागे थे अंकित के शार्प शूटर

Mon, 31 Aug 2026 12:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Ankit's sharp shooters fled from Baghpat via Sonipat.
-पुलिस ने चारों की पहचान की, दो करनाल के रहने वाले बताए जा रहे
विज्ञापन


फोटो

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। गायक अंकित बालियान की हत्या के बाद चारों शार्प शूटर बागपत से होते हुए सोनीपत भागे थे। पुलिस को जांच के दौरान उनके भागने के रास्ते और पहचान से जुड़ी अहम जानकारी मिली है। पुलिस ने चारों शार्प शूटरों की पहचान कर ली है। इनमें करनाल निवासी आर्यन और सत्यम के नाम सामने आए हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में करनाल, पानीपत और रोहतक में दबिश दी, लेकिन अभी सफलता नहीं मिली है। शार्प शूटरों के फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं, जिनकी शक्ल घटना के समय सीसीटीवी में कैद शार्प शूटरों से मिलती है।
पुलिस के अनुसार 26 अगस्त को शार्प शूटर करनाल से बिडौली होते हुए शामली पहुंचे थे। नाला पटरी पर अंकित की हत्या करने के बाद चारों दिल्ली रोड से बड़ौत-बागपत होते हुए गौरीपुर मोड़ पहुंचे और वहां से सोनीपत की ओर निकल गए। इसके बाद सभी अपने-अपने ठिकानों पर चले गए।
विज्ञापन

जांच में सामने आया है कि शूटर करनाल, पानीपत और रोहतक के रहने वाले हैं। इनमें दो करनाल के बताए जा रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर बदमाशी वाले गानों की वीडियो और रील अपलोड करते रहे हैं। एक शार्प शूटर करनाल के कारोबारी का बेटा बताया जा रहा है। हालांकि एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि वायरल फोटो में शार्प शूटर ही है, इसकी अभी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। करनाल के दो नामों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कार बदलने का शौकीन है एक आरोपी
पुलिस के अनुसार करनाल का एक शार्प शूटर कार रखने का शौकीन है। वह हर तीन से चार महीने में कार बदलता है। उसके खिलाफ छह से अधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं, जबकि दूसरे आरोपी के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज होने की जानकारी नहीं है।


कई दिन से रेकी कर रहे थे हमलावर, शूटरों को दी गई थी मोटी रकम
-पुलिस को शामली, कांधला और दिल्ली रोड के 12 और सीसीटीवी फुटेज मिले
शामली। अंकित हत्याकांड की जांच में पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली हैं। पुलिस के अनुसार हमलावर कई दिन से अंकित की रेकी कर रहे थे। हत्या को अंजाम देने के लिए शूटरों को मोटी रकम दिए जाने की भी जानकारी सामने आई है। आरोपी इंटरनेट कॉल के माध्यम से एक-दूसरे के संपर्क में थे।
पुलिस को शार्प शूटरों की आवाजाही से जुड़े शामली, कांधला और दिल्ली रोड के 12 और सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। पुलिस इन फुटेज के आधार पर शूटरों की गतिविधियों और भागने के रास्ते की पड़ताल कर रही है।


-अंकित हत्याकांड में ऐसी कार्रवाई होगी जो नजीर बनेगी : ब्रजेश पाठक
शामली। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि अंकित हत्याकांड में ऐसी कार्रवाई की जाएगी, जो नजीर बनेगी। उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी को इस मामले में राजनीति करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed