{"_id":"6a948432890455f25f07912c","slug":"body-of-class-8-student-found-hanging-at-home-kaushambi-news-c-261-1-kmb1025-147341-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: घर में फंदे से लटका मिला आठवीं के छात्र का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: घर में फंदे से लटका मिला आठवीं के छात्र का शव
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय टेंवा में पढ़ाई करने वाले आठवीं के छात्र रामेश्वर गौतम उर्फ जिगर (14) का शव रविवार सुबह करीब आठ बजे घर में फंदे से लटका मिला। मामा ने बताया कि काफी दिनों से वह ऑनलाइन गेम खेल रहा था। कुछ दिनों से गुमसुम रहने लगा था।
नया नगर द्वितीय निवासी रामचंद्र गौतम सेवानिवृत्त फौजी थे। दो साल पहले उनकी बीमारी से मौत हो गई। उनकी पत्नी निर्मला देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। घर में तीन बेटियों के साथ रहती हैं। बेटे की मौत का गम उन पर भारी है। रह-रहकर अचेत हो जा रही थीं।
शनिवार रात को खाना खाने के बाद जिगर मकान की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में चला गया। सुबह काफी देर तक न उठने पर मां ने आवाज लगाई। कोई जवाब न मिलने पर कमरे का दरवाजा खटखटाया लेकिन नहीं खुला। इसके बाद पड़ोसियों को सूचना दी गई, जिन्होंने आकर दरवाजा तोड़ा और जिगर को फंदे से नीचे उतारा। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जिगर के मामा आशिक गौतम ने बताया कि वह पढ़ाई में होनहार था लेकिन उसे ऑनलाइन गेम की लत लगी हुई थी। पिछले दिनों उसने लगभग डेढ़ लाख रुपये से अधिक की रकम गंवा दी थी। इस कारण वह गुमसुम रहने लगा था। प्रभारी निरीक्षक विनीत सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
मां से बोला था- एसपी बनूंगा
नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि रामेश्वर पढ़ाई में काफी अच्छा और शांत स्वभाव का छात्र था। कम बोलता और किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करता था। प्रधानाचार्य के अनुसार रामेश्वर ने अपनी मां से पढ़-लिखकर एसपी बनने की इच्छा जताई थी। उन्होंने बताया कि विद्यालय में प्रार्थना सभा के दौरान बच्चों की समय-समय पर काउंसलिंग के लिए एक महिला और एक पुरुष काउंसलर भी नियुक्त हैं। फिर भी ऐसा घटित होना दुखदायी है।
:: वर्जन::
छात्र के घर पहुंची पुलिस टीम से मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों के बीच छात्र के ऑनलाइन गेमिंग की वजह से आत्महत्या करने की चर्चा रही। परिजनों की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई बात सामने नहीं आई है। छात्र के मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- सत्यनारायण, एसपी