फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fraud

Yamuna Nagar News: महिला को निवेश में मुनाफे का झांसा देकर 4.67 लाख की ठगी

Mon, 31 Aug 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 31 Aug 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Fraud
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। साइबर ठगों ने निवेश के नाम पर अधिक मुनाफे का लालच देकर जगाधरी सेक्टर-17 निवासी 55 वर्षीय महिला से 4.67 लाख रुपये ठग लिए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-17 निवासी समर्थ ने बताया कि अज्ञात साइबर ठगों ने उनकी मां लीना मित्तल को निवेश में भारी मुनाफा कमाने का लालच दिया था। ठगों ने उनका नंबर व्हाट्सएप ग्रुप में एक कर दिया। आरोप है कि ठगों ने निवेश करने पर मुनाफा दोगुना करने का झांसा दिया।
विज्ञापन

ठगों की बातों पर विश्वास करके परिवार ने 5 अगस्त से 28 अगस्त के बीच अलग-अलग किस्तों में कुल 4.67 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद जब रकम और मुनाफा वापस नहीं मिला तो उन्हें साइबर ठगी का एहसास हुआ। साइबर क्राइम थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ऑनलाइन लेनदेन, बैंक खातों और अन्य उपलब्ध जानकारी के आधार पर ठगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अधिक मुनाफे का लालच देने वाली अनजान निवेश योजनाओं में बिना जांच-पड़ताल के पैसे न लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed