फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Court has released all seven accused in case of Naeem Ghazi Murder at Meerut

नईम हत्याकांड के सातों आरोपी बरी, ...जब टुकड़ों में मिली थी लाश, देखकर कांप गए थे अफसर

Fri, 30 Aug 2019 10:16 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 30 Aug 2019 10:16 AM IST
विज्ञापन
Court has released all seven accused in case of Naeem Ghazi Murder at Meerut
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो

मेरठ जिले में करीब ढाई साल पहले हुई भगत सिंह मार्केट के प्रधान नईम गाजी की निर्मम हत्या के मामले में साक्ष्य के अभाव में न्यायालय ने सभी सातों आरोपियों को बरी कर दिया। विशेष न्यायाधीश (ईसी एक्ट) एडीजे सुनील कुमार श्रीवास्तव की अदालत में सुनवाई चल रही थी। सभी गवाह अपने बयानों से मुकर गए। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चर्चित तेवड़ा हत्याकांड: कोर्ट ने तीन भाइयों समेत आठ आरोपियों को सुनाई उम्रकैद की सजा
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के अनुसार 12 दिसंबर 2016 को नईम गाजी स्कूटर से अपने पार्टनर आनंद शर्मा के घर गए थे। लापता होने पर भाई अदनान ने कोतवाली थाने में गुमशुदगी लिखवाई थी। 13 दिसंबर को नईम का स्कूटर सिटी स्टेशन पर मिला था। उसके चलते मुकदमे में अपहरण की धारा बढ़ी थी। 20 दिसंबर को नईम का शव टुकड़ों में बोरी में रुड़की रोड स्थित पीएसी के पास नाले में मिला। उस समय लाश को देखकर पुलिस अधिकारी भी कांप गए थे। इस सनसनीखेज वारदात से सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बन गई थी। पुलिस ने नामजद आनंद समेत सभी आरोपियों को जेल भेजा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: दुष्कर्म का आरोप सिद्ध, कोर्ट ने आरोपी को सुनाई दस साल के सश्रम कारावास की सजा

वहीं पुलिस ने चार्जशीट में 26 गवाह बनाए। न्यायालय ने सभी स्वतंत्र गवाहों के पक्षद्रोही होने और आरोपियों के खिलाफ कोई स्पष्ट गवाह न होने पर सातों आरोपियों अभिषेक शर्मा उर्फ हैप्पी, आनंद प्रकाश शर्मा, सरला देवी, करिश्मा शर्मा, विशाल शर्मा, रमाशंकर तिवारी, दीपक कुमार उर्फ दिनेश को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त कर दिया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed