{"_id":"6a91882067b3d77aff0bc91c","slug":"collision-between-two-vehicles-six-people-injured-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-120523-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: दो वाहनों की भिड़ंत, छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: दो वाहनों की भिड़ंत, छह लोग घायल
Fri, 28 Aug 2026 06:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Fri, 28 Aug 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगस्त्यमुनि। चंद्रापुरी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह दो वाहनों की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार छह लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि पहुंचाया। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
अस्पताल में चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। डॉ. गिरीश रावत ने बताया कि घायल उत्तम सिंह, गौरव निवासी गुप्तकाशी एवं गुड़्डी देवी निवासी अगस्त्यमुनि के सिर एवं चेहरे पर चोटें आई हैं। उनकी स्थिति को देखते हुए तीनों को जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग रेफर किया गया है। वहीं हादसे में घायल जसपाल सिंह, कुंवरी देवी और लीला देवी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही प्राथमिक उपचार किया गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। संवाद