फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Four critically injured in head-on collision of two bikes near Balco check post; CSP Chaturvedi rushed injured

कोरबा में तेज रफ्तार ने मचाया कहर: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत; चार युवक गंभीर, अस्पताल में भर्ती

Fri, 28 Aug 2026 06:34 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Fri, 28 Aug 2026 06:34 PM IST
सार

जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरबा-बालको मुख्य मार्ग पर चेक पोस्ट के समीप शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Four critically injured in head-on collision of two bikes near Balco check post; CSP Chaturvedi rushed injured
दो बाइकों में जबरदस्त भिड़ंत, चार घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरबा-बालको मुख्य मार्ग पर चेक पोस्ट के समीप शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि एक बाइक पर तीन युवक सवार थे, जबकि दूसरी बाइक पर एक युवक था। एक बाइक पर सवार तीनों युवक बालको स्थित अमर होटल के कर्मचारी बताए जा रहे हैं, जो काम खत्म कर लौट रहे थे। इसी दौरान चेक पोस्ट के पास तेज रफ्तार में आ रही दूसरी बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


टक्कर के बाद चारों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना बालको पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बालको थाना पुलिस और नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चारों घायलों को तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल रवाना किया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार चारों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे का मुख्य कारण तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाना है। बालको मार्ग पर लगातार तेज रफ्तार के कारण हादसे हो रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को जब्त कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


बालको थाना पुलिस ने बताया कि घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। बयान के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि तेज रफ्तार से वाहन न चलाएं, हेलमेट का उपयोग करें और यातायात नियमों का पालन करें।
 

दो बाइकों में जबरदस्त भिड़ंत,चार घायल,सभी की हालत गंभीर,

दो बाइकों में जबरदस्त भिड़ंत, चार घायल

 

दो बाइकों में जबरदस्त भिड़ंत,चार घायल,सभी की हालत गंभीर,

दो बाइकों में जबरदस्त भिड़ंत, चार घायल

 

दो बाइकों में जबरदस्त भिड़ंत,चार घायल,सभी की हालत गंभीर,

दो बाइकों में जबरदस्त भिड़ंत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed