{"_id":"58a0bed64f1c1b5f37d846a2","slug":"communal-tension-in-sarai-laldas","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्ते को पत्थर मारने पर सांप्रदायिक तनाव, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुत्ते को पत्थर मारने पर सांप्रदायिक तनाव, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Mon, 13 Feb 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
सराय लाल दास में मौके पर जुटे लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहली गेट थाना क्षेत्र के सराय लालदास में रविवार सुबह कुत्ते को पत्थर मारने को लेकर सांप्रदायिक तनाव हो गया। दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। मारपीट और पथराव से अफरातफरी मच गई। दूसरे समुदाय के लोगों पर घर में घुसकर मारपीट का भी आरोप लगाया गया। समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे भाजपा शहर विधायक ने हंगामा कर दिया। थाना देहली गेट में इंस्पेक्टर को घेरते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
देहली गेट थाना क्षेत्र अंतर्गत जाटव गेट निवासी गुड्डू पुत्र रहीस मीट लेकर वैली बाजार की तरफ जा रहा था। जैसे ही सरायलाल में पहुंचा तो पीछे से कुत्ते पीछा करते हुए भौंकने लगे। युवक ने बचाव करने के लिए एक पत्थर गली से उठाया और कुत्ते को मार दिया। पत्थर कुत्ते को तो नहीं लगा, बल्कि गली में अपने घर के बाहर खड़े भाजपा कार्यकर्ता सुरेंद्र प्रजापति को जा लगा। जिसको लेकर गुड्डू और सुरेंद्र के बीच नोकझोंक के बाद हाथापाई हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह दोनों को अलग कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
आरोप है कि कुछ देर बाद ही गुड्डू अपने पक्ष के लोगों के साथ सुरेंद्र के घर पहुंच गया और सुरेंद्र की पिटाई कर दी। जिसके बाद दोनों समुदाय के लोग सामने-सामने आ गये और एक-दूसरे पर पथराव कर दिया। सांप्रदायिक तनाव और पथराव की सूचना से पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया। एलआईयू के अधिकारियों के अलावा इंस्पेक्टर देहलीगेट मिथलेश उपाध्याय भी फोर्स के साथ पहुंच गये। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराते हुए दोनों पक्षों के युवकों को थाने भेज दिया।
विज्ञापन
कार्यकर्ता के साथ मारपीट का पता चलने पर शहर विधायक डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी समर्थकों के साथ पहुंचे और थाने में हंगामा कर दिया। वाजपेयी ने इंस्पेक्टर देहली गेट पर सत्ता के दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि दूसरे समुदाय के लोगों ने घर में घुसकर मारपीट करते हुए पथराव किया और पुलिस उन्हीं का पक्ष ले रही है। ऐसे तो शहर में पुलिस बवाल करा देगी। इंस्पेक्टर ने उन्हें किसी तरह समझाकर शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की है। हंगामा करने वालों में भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा, पार्षद विजय आनंद, गौरव नामदेव, जसवंत सिंह, विशाल, तुषार गुप्ता, रजनीश, संदीप, अनुज राजपूत आदि मौजूद रहे।
पहले से चल रहा तनाव
सराय लाल दास में करीब बीस दिन पहले भी छात्रा से छेड़छाड़ को लेकर सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया था। जिसके बाद भी भाजपाइयों ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया। रविवार को फिर से मामला गरमा गया। घंटाघर पर भी दूसरे समुदाय के लोगों की भीड़ लग गई।