फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chargesheet against lover and three shooter in case of bride murder at Meerut

प्रेमिका और तीन शूटरों के खिलाफ चार्जशीट, सुपारी देकर कराई थी प्रेमी की नवविवाहित पत्नी की हत्या

Thu, 26 Sep 2019 03:01 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 26 Sep 2019 03:01 AM IST
विज्ञापन
Chargesheet against lover and three shooter in case of bride murder at Meerut
हत्या मामले में इन आरोपियों को किया गया था गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

प्यार में धोखा मिलने पर प्रेमी की नवविवाहित पत्नी की हत्या करने की साजिश रचने के मामले में मेरठ की कंकरखेड़ा पुलिस ने आरोपी युवती और तीन शूटरों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी।  

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि एक अगस्त 2019 को एसटीएफ लखनऊ की इंस्पेक्टर अंजलि तिवारी के नेतृत्व में टीम मेरठ पहुंची थी। टीम ने कंकरखेड़ा पुलिस के साथ कंकरखेड़ा के गुरुनानक बाजार स्थित न्यू जायसवाल लॉज में दबिश दी थी। यहां से तीन शूटरों विजय अग्रवाल उर्फ विजय कालिया निवासी एसएसई/200 सेक्टर-सी विकास नगर लखनऊ, अखिलेश वाजपेयी पुत्र नेतराम निवासी अस्थाना कोट सीतापुर और राजकुमार राय उर्फ अमन राय पुत्र हरिकेश निवासी अमौली बलुआ चंदौली को गिरफ्तार किया था। इन आरोपियों से एक कार, तमंचा, तीन कारतूस, और चाकू के अलावा करीब आधा दर्ज मोबाइल फोन बरामद किए थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हनीट्रैप: पत्नी ने सहेली को दी पति के मर्डर की सुपारी, सच्चाई जानकर पुलिस अफसर हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों से पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ था कि इन तीनों शूटरों को कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की किंग्स पार्क कालोनी निवासी मुकुल गुप्ता की पत्नी मनीषा की हत्या के लिए मुकुल की प्रेमिका प्रियंका निवासी वाराणसी ने हायर किया था। उसने अपने भाई विवेक के साथ मिलकर मनीषा की हत्या की साजिश रची थी, ताकि वह मुकुल से शादी कर सके। पांच लाख रुपये में सुपारी तय हुई थी, जिसमें 70 हजार रुपये शूटरों को एडवांस मिले थे।

इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा बिजेंद्रपाल राणा ने बताया कि इस केस के विवेचक सूरजपाल ने आरोपी प्रियंका व तीनों शूटरों के खिलाफ 13 पन्नों का आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल कर दिया है। 

ये था मामला
पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के दौरान पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि वाराणसी निवासी प्रियंका करीब सात साल पहले दिल्ली में बीटेक कर रही थी। वहीं मेरठ निवासी मुकुल भी पढ़ाई कर रहा था। दोनों में दोस्ती के बाद प्यार हो गया था। मुकुल को हरियाणा स्थित एक सरकारी बैंक में क्लर्क की तो प्रियंका को मिर्जापुर में निजी बैंक में कैशियर की नौकरी मिल गई थी। मुकुल ने प्रियंका से किनारा कर मनीषा से 10 जुलाई 2019 को शादी कर ली थी। इसकी जानकारी पर प्रियंका ने अपने भाई के साथ मिलकर मनीषा की हत्या की साजिश रच डाली थी। पुलिस के अनुसार तीनों शूटर एक अगस्त से पहले 23 जुलाई को भी मेरठ आए थे। उन्होंने दो दिन रेकी की थी। लेकिन सफल नहीं हो सके थे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed