फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, wife murdered her property dealer husband and police revealed

हनीट्रैप: पत्नी ने सहेली को दी पति के मर्डर की सुपारी, सच्चाई जानकर पुलिस अफसर हैरान

Sat, 08 Dec 2018 10:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 08 Dec 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
Meerut, wife murdered her property dealer husband and police revealed
आरोपी गिरफ्तार और साइड में पत्नी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में गंगानगर थानाक्षेत्र के डिफेंस कॉलोनी निवासी प्रॉपर्टी डीलर राजेश अहलूवालिया की हत्या का शनिवार को खुलासा हुआ। पत्नी की सहेली राजेश को कार में खुर्जा ले गई, जहां शूटर राशिद व साबिर ने उसकी गर्दन धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। खुर्जा पुलिस ने शव का लावारिस हालात में अंतिम संस्कार भी कर दिया। हत्या करने के पीछे पत्नी ने प्रॉपर्टी और उत्पीड़न होने की बात पुलिस को बताई है। हत्या के 25 लाख की सुपारी देने की बात सामने आई है।

विज्ञापन

 
एसएसपी अखिलेश कुमार व एसपी देहात राजेश कुमार ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर प्रॉपर्टी डीलर राजेश अहलूवालिया की हत्या में उसकी पत्नी नीलांजना, सलोनी उर्फ शबाना पत्नी फरमूद अली निवासी शालीमार सिटी गाजियाबाद और राशिद निवासी खुर्जा को मीडिया के सामने पेश किया। एसएसपी के मुताबिक आरोपी नीलांजना ने बताया कि उनके पति राजेश उसका उत्पीड़न करते थे। वह तलाक देकर करोड़ों की प्रॉपर्टी दूसरी महिला के नाम करने की धमकी देते थे। नीलांजना ने सहेली सलोनी के साथ मिलकर पति को मारने की प्लानिंग की। सलोनी ने अपने मायके में खुर्जा निवासी राशिद को हत्या की सुपारी दे दी। राशिद ने अपने साथी साबिर निवासी आबदानगर खुर्जा के साथ मिलकर राजेश की हत्या कर दी।

विज्ञापन

सलोनी ने बनाई नजदीकी 
नीलांजना गाजियाबाद में किराये के मकान रहती थी। वहीं पर सलोनी से उसकी दोस्ती हुई। सलोनी राजेश से भी परिचित थी। राजेश को ठिकाने लगाने के लिए नीलांजना ने जानबूझकर सलोनी को पति के नजदीक भेजा। 20 दिन से राजेश और सलोनी की लंबी लंबी बातें होती थीं। सलोनी ने 25 नवंबर को राजेश को कॉल की। उसने डिफेंस कॉलोनी से राजेश को हापुड़ अड्डे चौराहे पर बुला लिया। जहां से राजेश की कार में सलोनी बैठी और फिर दोनों खुर्जा के लिए निकल पड़े। 

राशिद व साबिर से कराया कत्ल 
तीन घंटे तक राजेश और सलोनी कार में घूमते रहे। दोनों खुर्जा पहुंचे, जहां पर सलोनी ने राशिद से राजेश की मुलाकात कराई। उसके बाद तीनों खुर्जा देहात में क्रियावली गांव के जंगल पहुंचे। अंधेरा हो चुका था, तभी राशिद ने कार रुकवाकर राजेश को नीचे उतारा। प्लानिंग के तहत मौके पर साबिर भी पहुंच गया। तभी राशिद ने राजेश की गर्दन पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर दिए। जंगल में शव को छोड़कर राशिद और सलोनी मेरठ आ गए। बिजली बंबा बाईपास पुलिस चौकी के पास राजेश की कार छोड़ दी।

25 लाख में तय हुई थी सुपारी 
आरोपी राशिद ने बताया है कि सलोनी ने हत्या कराने की सुपारी 25 लाख रुपये तय की थी। नीलांजना इतना पैसा एक साथ नहीं दे सकती, इसे लेकर एक माह से बात चल रही थी। नीलांजना ने दो-तीन लाख के जेवरात बेचकर एडवांस देने को कहा। बाकी पैसा राजेश की हत्या के दो महीने बाद देना तय किया। नीलांजना कह रही थी कि डिफेंस कॉलोनी वाला मकान बेचकर पैसा दूंगी। इस मकान की कीमत चार करोड़ है, इसको लेकर नीलांजना और राजेश अहलूवालिया में कई बार मारपीट तक हुई।

पहले पति का हनीट्रैप, फिर करा दी हत्या  
राजेश डिफेंस कॉलोनी बी-32 में एक साल से अकेले रहते थे। परिवार में विवाद के चलते पत्नी नीलांजना, बेटा सिद्धार्थ व बेटी वैशाली गाजियाबाद में अलग अलग रहते हैं। नीलांजना ने पति का हनीट्रैप कराया और फिर हत्या कर दी। उसका मकसद था कि लोग राजेश का बदनुमा दाग मानकर हत्या होना मान लेंगे। 

राजेश की उम्र 60 साल थी। नीलांजना की सहेली की उम्र 40 साल है। राजेश को मरवाने के लिए पत्नी ने ही साजिश रची। राजेश की हत्या हो जाए और करोड़ों की प्रापर्टी बच्चों पर चली जाए। इसको देखते नीलांजना ने सलोनी के जरिये दांव खेला। पत्नी ने एक नया मोबाइल खरीदा और सलोनी को दिया। सलोनी को एफबी व व्हाट्सएप चलाना सिखाया। सलोनी की सोशल साइट के जरिये राजेश से मुलाकात कराई। राजेश सलोनी को पहले से जानता था, लेकिन ज्यादा बात कभी नहीं हुई। 20 दिन तक सलोनी और राजेश फोन पर लंबी बात करते रहे। व्हाट्सएप पर चैटिंग की जाती थी। नीलांजना रोज चैट देखती और रिकार्डिंग सुनती थी। सलोनी ने घूमने की बात कहकर राजेश को बुलाया और फिर खुर्जा ले जाकर उसकी हत्या कर दी। 

यह था पूरा मामला 
राजेश अहलूवालिया 25 नवंबर को लापता हुए थे। 30 नवंबर को राजेश के बेटे सिद्धार्थ ने गंगानगर थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया। राजेश की कार लावारिस हालत में बिजली बंबा बाईपास स्थित पुलिस चौकी के पास मिली थी। जहां पर एक सीसीटीवी कैमरा लगा था। फुटेज में कार से एक महिला और एक युवक को उतरते देखा गया था। पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली, जिसमें सलोनी का एक नंबर आया। सलोनी व नीलांजना से पूछताछ चल रही थी। उनकी निशानदेही पर राशिद को गिरफ्तार किया गया। उसके बाद पता चला कि खुर्जा में अपहरण वाले दिन ही उसकी हत्या कर दी गई थी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed