{"_id":"5c61df19bdec2273684223cd","slug":"bride-s-brother-shot-dead-in-fireing","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग में दुल्हन के भाई को लगी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हर्ष फायरिंग में दुल्हन के भाई को लगी गोली
Tue, 12 Feb 2019 02:16 AM IST
Gaurav sharma
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Gaurav sharma
Updated Tue, 12 Feb 2019 02:16 AM IST
सार
भावनपुर के किनानगर गांव में चढ़त के दौरान हादसा
सिर में गोली लगने से हालत गंभीर, दिल्ली एम्स में भर्ती
विज्ञापन
मेरठ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
बारात में चढ़त के दौरान रविवार को हुई हर्ष फायरिंग में गोली लगने से दुल्हन का चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूल्हा बाल-बाल बचा। वारदात से शादी समारोह में चीख पुकार मच गई। आनन फानन घायल युवक को आनंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहां से उसे दिल्ली एम्स रेफर कर दिया गया।
भावनपुर थानाक्षेत्र के किनानगर गांव निवासी चंद्रपाल ठाकुर की बेटी नंदनी की बारात शामली के थाना भवन के अलीपुरा गांव से रविवार रात आई थी। रात करीब एक बजे दूल्हे दीपक (सेना का जवान) पुत्र रामभूल की चढ़त हो रही थी। डीजे पर अन्य लोगों के साथ दुल्हन नंदनी का चचेरा भाई महानंद उर्फ भोलू भी डांस कर रहा था। महानंद व उसका परिवार न्यू लालपुर शहादरा दिल्ली में रहता है। चढ़त के दौरान हर्ष फायरिंग में महानंद के सिर में गोली लग गई। उसके जमीन पर गिरते ही अफरातफरी मच गई। दोनों परिवारों के लोगों ने खून से लथपथ महानंद को हॉस्पिटल पहुंचाया। सोमवार सुबह मामले की जानकारी पर भावनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसओ भावनपुर ऊधमसिंह तालान ने बताया कि दोनों परिवार के लोग नहीं मिले। वह सभी दिल्ली एम्स में हैं।
विज्ञापन
परिवार को इकलौता चिराग
महानंद अपने माता पिता का इकलौता बेटा है। दुल्हन के भाई चिराग ने बताया कि महानंद एक प्राईवेट कंपनी में नौकरी करता है। उसकी तीन बहनें हैं। गोली लगने की सूचना पर परिजन मंडप से मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
फेरे के बाद बारात की विदाई
चढ़त के दौरान युवक को गोली लगने के बाद दुल्हन के परिजनों ने शादी की रस्म आनन फानन में पूरी कराई। दूल्हे और दुल्हन के फेरे कराकर तुरंत बारात विदा कर दी। बारातियों ने खाना तक नहीं खाया।
जांच में जुटी भावनपुर पुलिस
एसओ भावनपुर ऊधम सिंह ने बताया है कि हर्ष फायरिंग में युवक को गोली लगने की सूचना कंट्रोल रूम के जरिए मिली थी। पुलिस जांच करने गांव पहुंची। बारात में फोटो खींच रहे कैमरामैन का कैमरा कब्जा में लिया गया है। गोली मारने वाले युवक की पहचान की जा रही है। मामले में तहरीर नहीं मिली है।
वर्जन====
मामला गंभीर है। हर्ष फायरिंग में दुल्हन के चचेरे भाई को गोली लगना बताया गया है। किसी ने कोई शिकायती पत्र नहीं दिया है। पुलिस अपने स्तर से जांच में जुटी है। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
-राजेश कुमार, एसपी देहात