फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bloody holi on the occasion of Dulhandi, the death of a gunfire, a death

यहां दुल्हैंडी के दिन खूनी की होली, बरसा दी ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत

Wed, 15 Mar 2017 04:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 15 Mar 2017 04:09 PM IST
विज्ञापन
Bloody holi on the occasion of Dulhandi, the death of a gunfire, a death
अस्पताल में घायल युवक

मोहल्ला रविदास मार्ग पर दुल्हैंडी (फाग) पर बच्चों की कहासुनी को लेकर दो पक्षों में हुई फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक महिला समेत दो लोग गोली लगने से घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उधर, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कई लोगों को हिरासत में लिया है। सोमवार को मोहल्ला रविदास मार्ग पर फाग खेलते समय बच्चों में हुई कहासुनी को लेकर प्रवीण और संदीप के बीच कहासुनी के बाद गोली गलौज हो गई। उस समय तो जिम्मेदार लोगों ने बीच बचाव करा दिया।

विज्ञापन

एक के बाद एक कई फायर कर दिए

Bloody holi on the occasion of Dulhandi, the death of a gunfire, a death
पीड़ित महिला

आरोप है कि कुछ समय बाद संदीप अपने साथियों के साथ तमंचे आदि लेकर प्रवीण के घर में घुस गया और एक के बाद एक कई फायर कर दिए। इससे वहां अफरा तफरी मच गई। फायरिंग में प्रवीण (27), उसका पिता राजेंद्र कुमार (43) और राजेंद्र की पुत्रवधू गीता (37) गोली लगने से गंभीर घायल हो गए। जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने नाजुक हालत के चलते तीनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उपचार दौरान राजेंद्र की मौत हो गई

Bloody holi on the occasion of Dulhandi, the death of a gunfire, a death
युवक को गोली मारी

जहां उपचार दौरान राजेंद्र की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे कोतवाल चमन सिंह चावड़ा ने कई लोगों को हिरासत में लेते हुए एक घर से घटना में इस्तेमाल तमंचा भी बरामद कर लिया। पुलिस ने राजेंद्र के पिता आनंद प्रकाश की तहरीर पर संदीप, महेंद्र, अशोक और पवन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed