{"_id":"5ccb0529bdec220732261cf0","slug":"bijnor-murdered-pregnant-woman-husband-charged-with-family-including","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: छह माह की गर्भवती को उतारा मौत के घाट, चुनरी से फंदे पर लटकाया शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: छह माह की गर्भवती को उतारा मौत के घाट, चुनरी से फंदे पर लटकाया शव
Thu, 02 May 2019 08:42 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 02 May 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
बिजनौर के रेहरा गांव में छह माह की गर्भवती विवाहिता की हत्या कर शव को छत से लटका दिया। विवाहिता के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग पूरी न करने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में विवाहिता के पति सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
हीमपुरदीपा थाना क्षेत्र के गांव रेहरा में बुधवार रात्रि छह माह की गर्भवती विवाहिता की हत्या कर शव को मकान की छत से दुपट्टे से लटका दिया गया। थाना क्षेत्र के गांव सब्दलपुर निवासी आरिफ का आरोप है की उसकी बहन शाहीन को आठ माह पूर्व रेहरा निवासी शमशाद पुत्र शमी बहला फुसलाकर ले गया था। इसकी रिपोर्ट हीमपुरदीपा थाने में दर्ज की गई थी। अदालत ने शाहीन को बालिग मानते हुए उसकी सहमति से दोनों को साथ रहने की अनुमति दे दी थी। शमशाद की पहले भी शादी हो चुकी है, उससे तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
आरोप है की कुछ समय पश्चात ही शमशाद उसकी बहन शाहीन के साथ दहेज के लिए मारपीट करने लगा। काफी समझाने पर भी शाहीन के ससुराल पक्ष के लोगों के व्यवहार में कोई अंतर नहीं आया। वह आए दिन दहेज के लिए शाहीन के साथ मारपीट करने लगे। शाहीन छह माह की गर्भवती थी। बुधवार रात्रि को गांव के चौकीदार ने सूचना दी कि आपकी बहन की मौत हो गई है। सूचना पर परिजनों के साथ वह गांव रेहरा पहुंचे तो देखा बहन शाहीन का शव कमरे में दुपट्टे से लटका हुआ था। उसके शरीर पर चोट के निशान भी थे। मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसिफ ने तहरीर देकर बहन के पति शमशाद, ससुर शमी, पहली पत्नी रिहाना, देवर नौशाद और इरशाद पर दहेज की मांग पूरी न करने पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/