फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bank loot case: Due to negligence of bank officials, robbery has occurred at Baghpat

बैंक लूट मामला: जांच में चौंकाने वाले खुलासे, सामने आई अधिकारियों की लापरवाही, पूछताछ जारी

Wed, 11 Sep 2019 08:02 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 11 Sep 2019 08:02 PM IST
विज्ञापन
Bank loot case: Due to negligence of bank officials, robbery has occurred at Baghpat
सिंडिकेट बैंक लूट मामला - फोटो : अमर उजाला

बागपत जिले में सिंडिकेट बैंक शाखा तुगाना में 15 लाख की लूट के मामले में बैंक अधिकारियों की लापरवाही और अदूरदर्शिता भी सामने आई है। शाखा पांच लाख रुपये नकदी की सीमा वाली है, लेकिन चार सितंबर से बैंक में 15 लाख का कैश रखा हुआ था। उस पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। जांच में खुलासा हुआ है कि बदमाशों के पास बैंक के अंदर की पूरी जानकारी थी।

विज्ञापन


नौ सितंबर को दिन दहाड़े तुगाना गांव में स्थित सिंडिकेट बैंक शाखा में बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाश 15 लाख रूपये लूट ले गए थे। पुलिस व बैंक अधिकारी जांच में जुटे हुए हैं। जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। लूट की घटना बैंक अधिकारियों की लापरवाही के कारण हुई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी में कितने बेखौफ हैं बदमाश, सच्चाई के लिए काफी है बैंक में लूट की ये वारदात, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बैंक में चार सितंबर से 15 लाख रुपये का कैश रखा हुआ था। बैंक में मैनेजर हरमिंदर सिंह, सहायक मैनेजर अंकित, चपरासी राहुल व सफाई कर्मचारी भूदेव का स्टाफ है। बैंक अधिकारी और कर्मचारियों को ही कैश की जानकारी थी। सायरन खराब पड़ा हुआ है। सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी किसी सुरक्षित स्थान पर नहीं थी। बल्कि मेज पर ही डीवीआर रखी हुई थी। एक मकान के छोटे से कमरे में बैंक चल रहा है। बैंक में चैनर गेट भी नहीं है। खिड़कियों पर जाली तक नहीं लगी हुई है। स्ट्रांग रूम नहीं है। छोटी सी अलमारी में कैश रखा हुआ था। बैंक के अंदर की पूरी जानकारी बदमाशों के पास थी। बदमाशों को पता था कि कैश कहां पर रखा हुआ है। उन्होंने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

बैंक में पांच लाख तक कैश रखने की क्षमता
तुगाना के सिंडिकेट बैंक शाखा में पांच लाख रुपये तक का कैश रखने की क्षमता है। लेकिन बैंक में छह दिन से 15 लाख का कैश रखा था। मैनेजर हरमिंदर की माने तो किसान क्रेडिट कार्ड के लिए कैश आया हुआ था। नौ सितंबर को कैश बंटना था। यदि नौ सितंबर को कैश बंटना था तो दो बजे तक कैश क्यों नहीं बांटा गया। यहां से डेढ़ किलोमीटर दूर लूंब में सिंडिकेट बैंक शाखा है। इसमें सुरक्षा के पूरे इंतजाम हैं और गार्ड भी तैनात है। सुरक्षा की दृष्टि से इस शाखा में कैश क्यों नहीं रखा गया। बैंक अधिकारी भी गहराई से जांच कर रहे हैं। 

लूट से पहले छुट्टी लेकर चले गए कर्मियों की जांच
वारदात से पहले सहायक मैनेजर अंकित व चपरासी राहुल बैंक मैनेजर से मौखिक छुट्टी लेकर चले गए थे। दोनों के इस तरह जाने की जांच पुलिस कर रही है। बैंक अधिकारी और पुलिस प्रकरण की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें: बेखौफ बदमाशों ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख के घर डाली डकैती, गन प्वाइंट पर लेकर 40 लाख की लूट

जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई : एलडीएम
लीड बैंक मैनेजर (एलडीएम) प्रदीप थरोट ने बताया कि बैंक लूट प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच चल रही है। बैंक में केसीसी का पैसा रखा हुआ था। यह कैश क्यों नहीं बांटा गया, इसकी भी जांच की जा रही है। बैंक के सहायक प्रबंधक अंकित और चपरासी राहुल के मौखिक छुट्टी लेकर जाने की भी जांच की जा रही है। अभी तक जांच में कई लापरवाही सामने आई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। गुरुवार से बैंक में लेन-देन का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed