{"_id":"6a944d283cc0868a49017ea2","slug":"dfsg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-104609-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: लाइसेंसी पिस्टल से अचानक चली गोली, 16 वर्षीय किशोर के पेट में लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: लाइसेंसी पिस्टल से अचानक चली गोली, 16 वर्षीय किशोर के पेट में लगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
-कासना कस्बे में देर रात हुआ हादसा, घायल किशोर अस्पताल में भर्ती
-कासना कोतवाली पुलिस ने आरोपी को पिस्टल के साथ किया गिरफ्तार
-पिस्टल का लाइसेंस निरस्त कराएगी पुलिस, किशोर का हुआ ऑपरेशन
-- -
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। कासना कस्बे में शनिवार देर रात मैगजीन निकालने के दौरान पिस्टल से अचानक गोली चलने से 16 वर्षीय किशोर घायल हो गया। घायल किशोर की पहचान प्रिंस उर्फ राजा निवासी गांव अटारी थाना टप्पल जिला अलीगढ़ के रूप में हुई है। घायल किशोर को परिजनों ने आनन-फानन में जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं कासना कोतवाली पुलिस ने रविवार को घायल के पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को घटना में प्रयुक्त पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है।
कोतवाली पुलिस का कहना है कि घायल नाई है। वह अपने एक परिचित को लेने के लिए आरोपी के कासना कस्बा में रहने वाले विकल सिंह के पास आया था। इसी दौरान विकल सिंह अपने भतीजे शिवा की लाइसेंसी पिस्टल को निकालकर देख रहा था। मैगजीन निकालने और भरने के दौरान खेल-खेल में पास में मौजूद बच्चों ने विकल सिंह का ध्यान भटका दिया। इस कारण अचानक से पिस्टल से निकली गोली किशोर के पेट में लग गई। पुलिस की जांच में पता चला कि विकल सिंह के पास उसके भतीजे शिवा की लाइसेंसी पिस्टल थी। इसी दौरान अचानक पिस्टल से गोली चल गई। गोली पास में मौजूद प्रिंस उर्फ राजा के पेट में जा लगी।
मामले में घायल के पिता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विकल सिंह को घटना में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी ग्रेटर नोएडा डॉ रवि शंकर का कहना है कि गोली लगने के बाद घायल का देर रात ऑपरेशन किया गया था। उसकी हालत सामान्य है। पिस्टल का लाइसेंस निरस्त करने के आगे की कार्रवाई की जाएगी।