फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bagpatt: one injured after Fierce firing between two sides related to mutual rigging

बागपत: आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर फायरिंग, एक घायल

Wed, 02 Jan 2019 02:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 02 Jan 2019 02:19 PM IST
विज्ञापन
Bagpatt: one injured after Fierce firing between two sides related to mutual rigging
बागपत न्यूज

यूपी के बागपत में आज सुबह दो पक्ष आपस में भिड़ गए। यहां तक कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक पर फायरिंग कर डाली। घटना के दौरान एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और घायल को अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन


खेकड़ा थानाक्षेत्र के बसी गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्ष आमने सामने आ गए। जानकारी के अनुसार बसी के कुख्यात अपराधी कपिल बसी पक्ष के लोगों और किसान ऋषिपाल सिंह में मंगलवार सुबह दस बजे किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर घरों से बाहर आ गए। 

विज्ञापन

इस दौरान कपिल बसी पक्ष के लोगों में से किसी ने तमंचे से फायर कर दिया। जिससे गोली लगने से किसान ऋषिपाल जख्मी हो गए। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed