फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat, UP police have disclosed the gang and arrested two accused including woman

यूपी: 25 हजार के इनामी की पत्नी सहित दो अरेस्ट, गिरोह का सरगना फरार

Wed, 16 Jan 2019 07:12 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 16 Jan 2019 07:12 PM IST
विज्ञापन
Baghpat, UP police have disclosed the gang and arrested two accused including woman
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

यूपी की बागपत पुलिस ने 25 हजार के इनामी धर्मेंद्र उर्फ टिंडी बावरिया की पत्नी सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दो तमंचे और चोरी की कार बरामद की गई जबकि बावरिया गिरोह का सरगना टिंडी सहित दो बदमाश भाग निकले। उन्होंने दादरी, गुरुग्राम और फरीदाबाद में चोरी की वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया और फिर कोर्ट से उन्हें जेल भेज दिया गया।   

विज्ञापन

    
एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि खेकड़ा पुलिस ने पाठशाला चौकी के पास से बावरिया गिरोह के भरत कुमार पुत्र दिनेश निवासी करियावली थाना शिकारपुर जनपद बुलंदशहर, आरती पत्नी धर्मेंद्र उर्फ बंटी उर्फ टिंडी निवासी शिव मंदिर के सामने गली नंबर दो लोनी जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया। जबकि बावारिया गिरोह का सरगना धर्मेंद्र उर्फ बंटी उर्फ टिंडी, अजय पुत्र सरनाम उर्फ श्रीराम निवासी लोनी जनपद गाजियाबाद फरार हो गए।
विज्ञापन


पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे आसपास के जिलों में खाली पड़े मकानों में चोरी करते हैं। दिन में रेकी करते हैं और रात्रि में कार लेकर घटना करने पहुंच जाते हैं। यदि कोई विरोध करता है तो हथियारों से डराते-धमकाते हैं। 13 जनवरी को दादरी में सराफ की दुकान में चोरी की। यहां से ढाई किलो सोने व दो किलो चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए थे। इससे पहले गुरुग्राम में एटीएम में 13 लाख रुपये की चोरी की। फरीदाबाद में भी उन्होंने चोरी की। पुलिस ने इनके कब्जे से दो तमंचा, आठ कारतूस, चोरी की कार बरामद की।

विज्ञापन
विज्ञापन

शामली से 25 हजार का इनामी है टिंडी
पुलिस ने बताया कि बावरिया गिरोह का सरगना धर्मेंद्र उर्फ टिंडी पर वर्ष 2017 में शामली एसपी ने 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया। तभी से वह फरार चल रहा है। उसके खिलाफ शामली जनपद सहित अन्य जिलों में 50 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। बावरिया गैंग के सदस्य राजू को शामली के झिंझाना में पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया।        

खेकड़ा में भी 14 साल पहले की चोरी       
पुलिस ने बताया कि धर्मेंद्र उर्फ टिंडी बावरिया के पिता महेंद्र, पुत्र सोहनलाल निवासी खुशहालगढ़ थाना डिबाई जनपद बुलंदशहर ने 2004 में खेकड़ा कस्बे में चोरी की। उसके खिलाफ खेकड़ा थाने में मुकदमा दर्ज है। उस पर 2500 रुपये का ईनाम भी है। पुलिस उसे अभी तक नहीं पकड़ पाई।

खेकड़ा में दो माह से छिपे थे बावरिया गिरोह के सदस्य
पुलिस ने बताया कि बावरिया गिरोह का सरगना धर्मेंद्र उर्फ टिंडी दो माह से परिवार सहित खेकड़ा में कांशीराम कॉलोनी में किराये पर कमरा लेकर रह रहा था। उसका बहनोई अजय भी परिवार सहित कॉलोनी में ही रहता है। गिरोह के दो सदस्य विशाल व भरत कॉलोनी में अलग कमरा लेकर रहते थे।        

बिनौली पुलिस ने की आरोपियों से पूछताछ
बिनौली थाना क्षेत्र के धनौरा सिल्वरनगर गांव में चार माह पहले लूट का विरोध करने पर महावीरी पत्नी सोहन पाल की हत्या की। पुलिस घटना का खुलासा नहीं कर पाई है। इसमें भी बावरिया गिरोह के शामिल होने की आशंका जताई। बिनौली पुलिस ने पकड़े गए बावरिया गिरोह के सदस्यों से पूछताछ की।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed