फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   attack in datawali village

दतावली गांव में चुनावी हमला, फंसी पुलिस

Fri, 09 Oct 2015 02:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ Updated Fri, 09 Oct 2015 02:56 AM IST
विज्ञापन
attack in datawali village
भावनपुर के दतावली गांव में बृहस्पतिवार को चुनावी हमले में पुलिस फंस गई। मेरठ कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष दुष्यंत तोमर ने आरोप लगाया कि गांव में कुछ युवकों ने उनसे मारपीट करते हुए पर्स लूट लिया। वह किसी तरह जान बचाकर भागे। पुलिस ने गांव में पहुंचकर दो आरोपी पकड़ लिए। जिन्हें ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर छुड़ा लिया।
विज्ञापन


इसके विरोध में मेरठ कॉलेज के छात्रों ने एसएसपी आवास पहुंचकर हंगामा काट दिया। कहा जा रहा है कि दुष्यंत एक प्रत्याशी का प्रचार करने दतावली गांव पहुंचा था। इसी दौरान उसके साथ मारपीट हुई। जबकि चौकी इंचार्ज ने भी पुलिस पर हमले की बात से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


छात्रसंघ अध्यक्ष दुष्यंत और उसके दोस्त मोहित ने भावनपुर थाने पहुंचकर आरोप लगाया कि दतावली गांव में करीब एक दर्जन युवकों ने जबरन उनकी स्विफ्ट कार रुकवा ली और मारपीट करते हुए पर्स छीन लिया। पर्स में नौ हजार रुपये थे। आरोपी कार में तोड़फोड़ करते कि वह भाग निकला और थाने पहुंचकर सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुष्यंत का ही कहना है कि हसनपुर चौकी इंचार्ज संदीप बालियान दो सिपाहियों को लेकर गांव में पहुंचे। जहां से दो आरोपियों को पकड़ लिया। लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर आरोपियों को छुड़ा लिया। जबकि चौकी इंचार्ज का कहना है कि दुष्यंत ने लूटपाट का आरोप लगाया है, लेकिन पुलिस पर हमले की बात गलत है।

उधर इस मामले में दुष्यंत के साथ एसएसपी आवास पहुंचे मेरठ कॉलेज के छात्रों ने हंगामा करते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी डीसी दूबे ने बताया कि मामले की जांच कराकर आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।


यह दुष्यंत का ड्रामा
दतावली के ग्रामीणों का कहना है कि दुष्यंत एक प्रत्याशी का प्रचार करने और अपनी बिरादरी के लोगों से वोट मांगने आया था। छात्रनेता भाजपा समर्थक है और वोट दूसरी पार्टी के प्रत्याशी के लिये मांगने आ गया। इस बात को लेकर ग्रामीण और छात्रनेता में कहासुनी हुई थी। जिसके बाद छात्रनेता ने यह ड्रामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed