फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   after eve teasing student slap

छात्र नेता ने छात्रा से की छेड़छाड़, थप्पड़ मारा

Fri, 17 Mar 2017 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 17 Mar 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
after eve teasing student slap
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मेरठ कॉलेज में एक छात्रनेता ने बृहस्पतिवार को छात्रा को थप्पड़ मार दिया। आरोप है छात्रनेता एक सप्ताह से उससे छेड़छाड़ कर रहा था। छात्रा ने फोन करके परिजनों को बुलाया, जिसके बाद लालकुर्ती थाना पुलिस भी पहुंच गई। छात्रा ने कॉलेज प्रिंसिपल को शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन

छीपी टैंक की एक छात्रा मेरठ कॉलेज में बीए की पढ़ाई कर रही है। पुलिस के मुताबिक एक छात्रनेता ने छात्रा को दोस्ती करने का ऑफर किया, जिस पर छात्रा ने इनकार कर दिया। जिसके बाद छात्रनेता एक सप्ताह से रोजाना छात्रा के  साथ छेड़खानी कर रहा था। बृहस्पतिवार को छात्रनेता ने छात्रा का हाथ पकड़ लिया। विरोध करने पर उसको थप्पड़ मार दिया। जानकारी लगते ही मेरठ कॉलेज के शिक्षक और शिक्षिका भी पहुंची और छात्रा को प्रिंसिपल के ऑफिस में ले गए। जहां से छात्रा ने प्रिंसिपल से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


परिजनों ने की लिखित में शिकायत
छात्रा को थप्पड़ मारने की जानकारी लगने पर लालकुर्ती थाने की एसएसआई नेहा चौहान पुलिस टीम साथ लेकर कॉलेज में पहुंची। पुलिस ने पीड़ित छात्रा से बातचीत की और आरोपी छात्रनेता के खिलाफ शिकायती पत्र देने को कहा। पुलिस ने बताया कि छात्रा के परिजनों ने रात तक कोई लिखित में शिकायती पत्र नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी कर चुका छेड़छाड़
इंस्पेक्टर लालकुर्ती धीरज शुक्ला ने बताया कि कॉलेज में परीक्षाएं चल रही हैं। कॉलेज में पुलिस की पहले से ड्यूटी लगी है। छात्रा ने जिस छात्रनेता पर आरोप लगाया है, उसकी पहली भी कई शिकायतें कॉलेज में बताई गई हैं। आरोपी छात्रनेता पहले कई छात्राओं से छेड़खानी कर चुका। कॉलेज प्रशासन की जांच के बाद पुलिस आरोपी छात्रनेता के खिलाफ केस दर्ज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed