फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   aatanki ke nishane par devband ka mela

आतंकियों के निशाने पर देवबंद का मेला

Thu, 05 May 2016 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 05 May 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
aatanki ke nishane par devband ka mela
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
देवबंद से जैश आतंकी शाकिर अंसारी की गिरफ्तारी होने पर सुरक्षा एजेंसियां दोबारा से अलर्ट हो गई हैं। जांच एजेंसियों ने तीनों आतंकियों से बारीकी से पूछताछ की।
विज्ञापन

जिसमें आतंकी शाकिर अंसारी ने देवबंद के त्रिपुर महाबाला सुंदरी देवी को आतंकी संगठनों के निशाने पर होना बताया। करीब तीन घंटे तक शाकिर ने मेले में घूमकर रैकी की। इस दौरान पुलिस उसकी निगरानी करती रही। जैसे ही वह मेले से बाहर निकला, उसे धरदबोचा गया।
विज्ञापन

आईजी जोन मेरठ सुजीत पांडेय ने बताया कि वेस्ट यूपी में आतंकी घटना होने का इनपुट मिला। जिस पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, एटीएस व मेरठ जोन की पुलिस लगातार वर्क कर रही थी। देवबंद में त्रिपुर महाबाला सुंदरी देवी का 20 दिन का मेला लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले पर आतंकी साये को देखते हुए ज्वाइंट टीमों ने वहां पर बारीकी से काम किया। मंगलवार को आतंकी शाकिर अंसारी मेले में आया, इसकी जानकारी लगते ही पुलिस फोर्स लगा दी गई। मंगलवार आधी रात करीब एक बजे शाकिर अंसारी मेले में घुसा था।
जिसकी निगरानी में पुलिस और ज्वाइंट टीम लग गई। मेले में आतंकी घटना को अंजाम देने की रूपरेखा तैयार करने के लिए शाकिर को भेजा गया था। पूरी रैकी करने के बाद तड़के करीब चार बजे शाकिर मेला स्थल से जैसे ही बाहर निकला तो तभी पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया।
पुलिस की पूछताछ में शाकिर ने कबूला कि आतंकियों के निशाने पर देवबंद का चर्चित त्रिपुर महाबाला सुंदरी देवी मेला था। जिसकी रैकी करने के लिए उसको भेजा गया था। पुलिस ने उसके साथियों के बारे में जानकारी ली, लेकिन उसने जुबान नहीं खोली।

4:30 बजे तक का था टारगेट
आईजी के अनुसार शाकिर के मेले में पहुंचने की पक्की सूचना थी। जिसके चलते मेला स्थल की चौतरफा घेराबंदी की गई थी। टारगेट तड़के 4:30 बजे तक उसे दबोचने का था, क्योंकि उस समय तक मेला हल्का हो जाता है। लेकिन शाकिर चार बजे ही बाहर निकल आया था। यदि वह 4:30 बजे तक नहीं निकलता तो उसे अंदर ही दबोचा जाता।

वेस्ट में आतंकी खतरा
आतंकियों के निशाने पर वेस्ट यूपी है। स्लीपर सेल की तरह वेस्ट यूपी में आतंकी घटनाओं की रूपरेखा तैयार करने वालों की लगातार गिरफ्तारी हो रही है। आतंकियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।

मेले और धार्मिक त्यौहार पर रहेगा अलर्ट
आईजी ने बताया कि मेले और धार्मिक त्यौहारों पर पुलिस को विशेष नजर रखनी होगी। होटल, रेलवे स्टेशन और भीड़भाड़ इलाके में सुरक्षा के मद्देनजर प्लान तैयार किया जाएगा। ताकि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति घूमता मिले तो उसकी जानकारी तत्काल पुलिस या जांच एजेंसियों को दी जाए।


इजाज के बाद शाकिर
मेरठ कैंट से आतंकी मोहम्मद इजाज की गिरफ्तारी के बाद देवबंद से शाकिर की गिरफ्तारी से सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ी है। उनको अंदेशा है कि वेस्ट यूपी के जिलों में आतंकी घटना देने की पूरी कोशिशें हो रही। मेरठ, बिजनौर और सहारनपुर में आतंकियों का निशाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed