फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A woman has killed her husband for a lover in a village in Bijnor

पति को मौत के घाट उतार रास्ते से हटाया, प्रेमी से अवैध संबंध का खुलासा, पत्नी ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

Tue, 27 Oct 2020 02:48 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 27 Oct 2020 02:48 PM IST
विज्ञापन
A woman has killed her husband for a lover in a village in Bijnor
महिला और उसका प्रेमी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव मधुसूदनपुर में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। बताया गया कि महिला के गांव के ही एक युवक से अनैतिक संबंध थे। पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया है। 

विज्ञापन


गांव मधुसूदनपुर निवासी सोमवीर की रविवार की रात सिर में भारी चीज मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस की जांच में मृतक की पत्नी सुनीता के गांव के ही रॉकी नाम के युवक से अनैतिक संबंध होने की बात सामने आई थी। मंगलवार को पुलिस ने सुनीता ओर रॉकी को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने सोमवीर की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: देवबंदी उलमा हुए नाराज, बोले- दाढ़ी कटवाने से अच्छा नौकरी छोड़ देते दरोगा इंतसार अली
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक संजय पांचाल ने बताया कि मृतक सोमवीर दोनों के संबंधों का विरोध करता था। इसलिए दोनों ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। रविवार की रात सुनीता ने सोमवीर के खाने में नींद की गोलियां मिला दी। उसके बेहोश होने के बाद अपने प्रेमी रॉकी को बुला लिया और सुनीता ने सिर में ईंट मारकर उसकी हत्या कर दी। इस दौरान उसका प्रेमी रॉकी वहीं खड़ा रहा। सोमवीर के मरने के बाद वह वहां से चला गया और सुनीता ने बदमाशों द्वारा पति की हत्या करने का शोर मचा दिया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed