फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A victim woman tried suicide in front of SSP office at Meerut city

दुष्कर्मियों के खिलाफ देशभर में गुस्सा, इंसाफ न मिलने से मेरठ की महिला ने की आत्मदाह की कोशिश

Fri, 06 Dec 2019 03:09 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 06 Dec 2019 03:09 PM IST
विज्ञापन
A victim woman tried suicide in front of SSP office at Meerut city
एसएसपी ऑफिस के सामने आत्मदाह की कोशिश - फोटो : अमर उजाला

जहां पूरे देश में दुष्कर्म के आरोपियों के खिलाफ गुस्सा फूटा हुआ है। वहीं मेरठ में पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने पर दुष्कर्म पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस के बाहर आत्मदाह करने की कोशिश की। इस बीच पुलिसकर्मियों ने पीड़िता को किसी तरह बचाया और महिला थाने पर भेज दिया।

विज्ञापन


पीड़ित महिला का आरोप है कि पुलिस दुष्कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। महिला करीब पिछले तीन महीनों से कार्रवाई के लिए पुलिस थाने के चक्कर लगा रही है। लेकिन अभी तक पुलिस की इस मामले में नींद नहीं टूटी। 
विज्ञापन


बता दें कि पुलिस द्वारा जब इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई तो पीड़िता शुक्रवार को इंसाफ की गुहार लगाने एसएसपी ऑफिस पहुंची। इस दौरान पीड़ित महिला ने एसएसपी कार्यालय के बाहर केरोसिन छिड़ककर आत्मदाह करने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तस्वीरें: कठघरे में आरोपी को देखते ही मां की गोद में दुबक गई मासूम, दरिंदे ने की थी हैवानियत

जानिए पूरा मामला

हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला से आठ सितंबर को दुष्कर्म की वारदात हुई थी। इसमें पीड़ित महिला ने गांव के मोनू गुर्जर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। महिला ने बताया कि पुलिस अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। आरोपी लगातार केस वापसी का दबाव बना रहे हैं। महिला के परिजनों पर भी इस घटना के संबंध में झूठी गवाही देने का दबाव बनाया जा रहा है।

महिला ने बताया कि इस केस के विवेचक सब इंस्पेक्टर का फोन उसके पास आया। विवेचक ने भी फैसला करने का दबाव बनाते हुए महिला से अभद्रता से बातचीत की थी। पिछले दिनों तहसील परिसर में भी आरोपी युवक ने पुलिस की मौजूदगी में पीड़िता को फैसला नहीं करने पर खुलेआम जान से मारने की धमकी दी थी। न्याय नहीं मिलने पर दुष्कर्म पीड़िता शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस के बाहर पहुंची और पुलिसकर्मियों के कुछ समझाने से पहले ही केरोसिन की बोतल निकाल कर अपने ऊपर उड़ेल ली।

एसएसपी ऑफिस के गेट पर तैनात खड़े पुलिसकर्मियों में यह देखकर हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मी ने दौड़कर पीड़िता को आत्मदाह करने से बचाया। सूचना पर महिला थाने की पुलिस आ गई और पीड़ित महिला को अपने साथ ले गई।

एसपी क्राइम राम अर्ज का कहना है कि पूरे मामले में सीओ मवाना को जांच के निर्देश दिए हैं। जांच के बाद आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed