{"_id":"58923e404f1c1b5a42e808d0","slug":"a-lady-hostage-by-tantrik","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो इसलिए ढोंगी बाबा ने महिला को बंधक बनाया, भीड़ ने कर दी धुनाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
...तो इसलिए ढोंगी बाबा ने महिला को बंधक बनाया, भीड़ ने कर दी धुनाई
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Thu, 02 Feb 2017 10:13 AM IST
विज्ञापन
आरोपियों को लेकर जाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल थाने से चंद कदम दूर कालियागढ़ी मोहल्ले में बुधवार शाम एक तांत्रिक ने एक महिला को जंजीर से बांध दिया। आसपास के लोगों ने महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर तांत्रिक और महिला के परिवार को मकान में बंद कर हंगामा कर दिया। पुलिस ने महिला को बंधनमुक्त कराया। वहीं, भीड़ ने तांत्रिक की धुनाई कर दी। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की शादी नौ साल पहले हुई थी। महिला का भाई कालियागढ़ी के पास ही पान की दुकान चलाता है। महिला को कोई संतान न होने पर उसके परिजन उसे तांत्रिक के पास लेकर पहुंचे थे। परिजन बरामदे में ही बैठे रहे, जबकि तांत्रिक ने कमरे में ले जाकर महिला के पैर में जंजीर डाल दी। आरोप है कि तांत्रिक ने महिला पर ऊपरी शक्ति बताकर मारपीट करनी शुरू कर दी। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गये। पड़ोस के लोगों ने महिला को जंजीर से बांधकर पिटता देख हंगामा कर दिया। कमरे में तंत्रमंत्र क्रिया का सामान रखा देख लोग भड़क गए। आसपास की महिलाओं और लोगों ने तांत्रिक को उसके घर में ही बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंचे एसओ मेडिकल धर्मेंद्र कुमार ने लोगों को समझाकर महिला को बंधनमुक्त कराकर थाने भेजा। इस बीच पुलिस जब तांत्रिक को जीप में बैठा रही थी तो भीड़ ने पुलिस की मौजूदगी में उसकी धुनाई कर दी। पुलिस ने तांत्रिक को किसी तरह छुड़ाया। एसओ ने बताया कि महिला को परिजनों की सुपुर्दगी में दिया गया है। तहरीर न मिलने पर तांत्रिक को खिलाफ शांतिभंग की धारा में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
कई दिनों से थी बंधक
पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि महिला को कई दिनों से जंजीर से बांधा हुआ था। जब उन्होंने पूछा तो तांत्रिक ने कहा कि किसी को कुछ बताना मत, नहीं तो परिवार में नुकसान हो जाएगा। शाम को महिला की चीख पुकार सुनकर भीड़ ने हंगामा कर दिया। तांत्रिक पर पहले भी ठगी का आरोप लग चुका है।
विज्ञापन