फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   50 हजार के इनामी को उठाकर ले गई दिल्ली पुलिस

50 हजार के इनामी को उठाकर ले गई दिल्ली पुलिस

Sun, 18 Mar 2018 02:16 AM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
50 हजार के इनामी को उठाकर ले गई दिल्ली पुलिस
50 हजार के इनामी को उठाकर ले गई दिल्ली पुलिस
विज्ञापन

मेरठ। 50 हजार के इनामी आदिल को शनिवार को दिल्ली पुलिस मेरठ के ईव्ज चौराहे से उठाकर ले गई। इस दौरान अपहरण का शोर मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बताया कि आरोपी दिल्ली से हत्या, जानलेवा हमले में वांछित था।
पुलिस के अनुसार गांव अकबरपुर बुलंदशहर निवासी आदिल अपनी पत्नी नाजिम को लेकर इको स्पोर्ट्स कार से ईव्ज चौराहा पर एक महिला डॉक्टर के पास पहुंचा था। नाजिम क्लीनिक में थी। तभी कार सवार आधा दर्जन लोग आए और आदिल को उठाकर ले गए। नाजिम व आदिल अधिवक्ता बताए गए हैं। नाजिम ने शोर मचा दिया कि उसके पति आदिल का अपहरण हो गया है।
विज्ञापन

सूचना पर सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ल, इंस्पेक्टर कोतवाली यशवीर सिंह और एसओ देहलीगेट विजय गुप्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस अफसरों ने पूछताछ के बाद बताया कि आदिल दिल्ली के जाफराबाद से हत्या व जानलेवा हमले में वांछित चल रहा था। दिल्ली से उस पर 50 हजार का इनाम है। सीओ ने जाफराबाद इंस्पेक्टर संजीव शर्मा वे फोन पर बात कर इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन

छेनू गैंग का बताया सदस्य
सीओ कोतवाली के मुताबिक दिल्ली में छेनू और नासिर गैंग में गैंगवार के चलते वर्ष 2017 में कई हत्याएं हो चुकी हैं। आरोपी आदिल छेनू गैंग का सदस्य बताया गया है। हालांकि आदिल की पत्नी नाजिम का कहना है कि उसके पति को फर्जी फंसाया गया है। हत्या से उनका कोई लेनादेना नहीं है।

मेरठ में छुपा था 50 हजारी
50 हजारी आदिल मेरठ में छुपा हुआ था। वह अपने परिवार के साथ बेधड़क घूम रहा था। लेकिन मेरठ की पुलिस को इसकी कोई जानकारी नहीं थी। जबकि इनामी बदमाशों की सूची और फोटो इंटरनेट पर डाला हुआ है। दिल्ली पुलिस आरोपी को मेरठ उठाकर ले गई, इसकी जानकारी होने पर एसएसपी ने मेरठ पुलिस को फटकार लगा दी।

खास खबरें:
- जाफराबाद दिल्ली से हत्या के मामले में चल रहा था वांछित
- ईव्ज चौराहे मेरठ से उठाया, अपहरण का शोर मचा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed