{"_id":"5a5d1d904f1c1b6d268b498d","slug":"91516051856-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परतापुर पुलिस ने चोर पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परतापुर पुलिस ने चोर पकड़ा
Updated Tue, 16 Jan 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर पुलिस के अनुसार रविवार रात मोहिउद्दीनपुर में जय भगवान की दुकान में चोरी हो गई। चोर उसकी दुकान से जैक आदि कई सामान चोरी कर ले गए । पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने सोमवार शाम चेकिंग के दौरान आरोपी को मोहिउद्दीनपुर से पकड़ लिया, जो चोरी का सामान बेचने जा रहा था। पकड़ा गया आरोपी इरशाद निवासी सिवालखास है।
विज्ञापन