फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पुलिस मुठभेड़ में हत्यारोपी के पैर में गोली मारी

पुलिस मुठभेड़ में हत्यारोपी के पैर में गोली मारी

Sun, 12 Nov 2017 01:54 AM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में हत्यारोपी के पैर में गोली मारी
मेरठ। लिसाड़ी गेट पुलिस व बदमाशों में शनिवार को नूरनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने हत्यारोपी के पैर में गोली मार दी, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। हत्यारोपी से एक पिस्टल और एक बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार समर गार्डन लिसाड़ी गेट में विगत 28 अक्तूबर को आमिर की हत्या हुई थी। जिसमें वसीम उर्फ सोबी पुत्र राशिद निवासी समर गार्डन समेत तीन लोग नामजद हुए थे। आमिर के साथ उसका दोस्त जुम्मा भी बैठा था। आमिर के परिजनों ने जुम्मा पर हत्या होने का शक जताया था। पुलिस ने जुम्मा को कस्टडी से छोड़ा था, जिसे लेकर खूब हंगामा भी हुआ था।
विज्ञापन

शनिवार को हत्यारोपी वसीम अपने दोस्त साजिद के साथ बाइक पर वारदात करने के इरादे से परतापुर की तरफ से आ रहा था। नूरनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट राशिद अली चेकिंग कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। लेकिन वह फायरिंग करते भागने लगे। जवाबी फायरिंग में वसीम के पैर में गोली लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वसीम पर 22 मुकदमे
मुठभेड़ की सूचना पर एसपी सिटी मानसिंह चौहान और सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ल भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भेजा। एसपी सिटी ने बताया कि वसीम पर मेरठ, नोएडा, मुरादाबाद आदि जिलों में दो दर्जन से अधिक मुकदमे है।

पुलिस की पोल भी खुली
घायल वसीम ने लिसाड़ी गेट पुलिस की भी पोल खोल दी। वसीम ने दावा किया कि आमिर को गोली मारने वाला जुम्मा ही था। आमिर के साथ बाइक पर जुम्मा बैठा था, जिसने गर्दन से सटाकर गोली मारी थी। आमिर के भाई के प्रेम प्रसंग के चलते यह हत्या हुई थी। एसएसपी मंजिल सैनी के अनुसार बदमाश गोली चलाएंगे तो पुलिस भी उनका जवाब गोली से देगी। वसीम की क्राइम हिस्ट्री है। लूट, हत्या और रंगदारी की वारदात करना उसका पेशा बना हुआ था। उसके साथियों की भी तलाश चल रही है।
खास बात
- लिसाड़ी गेट के नूरनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई मुठभेड़
- आरोपी से पिस्टल बरामद, दूसरा आरोपी मौके से फरार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed