फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पुलिस ने लालपुर में तमंचा फैक्टरी पकड़ी

पुलिस ने लालपुर में तमंचा फैक्टरी पकड़ी

Tue, 02 Apr 2019 02:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने लालपुर में तमंचा फैक्टरी पकड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खरखौदा। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पाकर रविवार रात गांव लालपुर स्थित एक मकान पर छापा मारा। वहां तमंचा बनाने की फैक्टरी पकड़ी। पुलिस ने मौके से कई बने तथा अधबने तमंचे बरामद समेत अन्य सामान बरामद किया है। वहीं, पुलिस ने मौके से आरोपी को भी दबोच लिया है।
थाना प्रभारी कुलवीर सिंह ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली कि गांव लालपुर में एक व्यक्ति तमंचे बनाने की फैक्टरी चला रहा है। जिस पर पुलिस ने टीम गठित कर रविवार रात्रि में छापा मारा। वहां एक व्यक्ति तमंचे बनाता मिला। पुलिस ने उसे चारों ओर से घेर कर गिरफ्तार कर लिया। उसने अपना नाम ओम सिंह पुुत्र जीरा सिंह निवासी लालपुर बताया। पुलिस ने मौके से छह बने तथा तीन अधबने तमंचे बरामद किये। पुलिस ने मौके से तमंचा बनाने के औजार भी बरामद किए हैं। पुलिस ने अनुसार आरोपी गांव-गांव जाकर ताले ठीक करता है। इसी दौरान वह तमंचे भी बेचता था। आरोपी के अनुसार वह नए तमंचे बनाने के साथ पुराने रिपेयर करता है। वहीं, पुलिस ने सोमवार को उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

यह सामान किया बरामद
पुलिस ने मौके से छह बने तथा तीन अधबने तमंचे बरामद किए। यहां से एक ड्रिल मशीन, दो आरी, पांच ब्लेड, दो बड़ी रेती, चार छोटी रेती, दो छोटी आरी, दो सड़ासी, प्लास, हथौड़ा, चैंबर डाई, दो रॉड, दो लकड़ी के गुटके, छोटी पतली पांच रॉड, तमंचे की बॉडी में लगाने के लिए उपयोग में लाई जाने वाली छोटी-छोटी पत्तियां बरामद की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़ने वाली टीम
अवैध फैक्टरी पकड़ने वाली टीम में उपनिरीक्षक मुकेश कुमार, उपनिरीक्षक विनोद कुमार, सिपाही जयेंद्र कुमार, आजाद बाबू, रोहित कुमार व चालक चिंतामणि सहित अन्य शामिल रहे।

55 की उम्र में बना रहा तमंचा
पकड़े गये आरोपी की उम्र करीब 55 वर्ष है। पुलिस के अनुसार वह आपराधिक गतिविधियों से जुड़ा हुआ है। इसने न जाने कितने तमंचे बनाकर क्षेत्र में बेचे होंगे। इससे पहले पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका था।
मुख्य बातें
पुलिस ने मौके से छह बने तथा तीन अधबने तमंचे बरामद किए
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed