फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Transport businessman's car seized for stunting

Lucknow News: स्टंट कर रहे ट्रांसपोर्ट कारोबारी की कार सीज

Sun, 30 Aug 2026 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 30 Aug 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Transport businessman's car seized for stunting
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी स्थित ओमेक्स न्यू हजरतगंज चौराहे पर लग्जरी कार से सड़क पर स्टंट कर रहे ट्रांसपोर्ट कारोबारी आर्यन प्रताप सिंह को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने कार सीज करने के साथ आर्यन के खिलाफ शांतिभंग के तहत कार्रवाई की। इसके बाद कार छुड़ाने के लिए उसके दो परिचितों ने थाने के सीयूजी नंबर पर फोन कर पुलिसकर्मियों पर दबाव बनाया। दरोगा शुभम सिंह की तहरीर पर कार चालक आर्यन और दोनों फोनकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

एडीसीपी साउथ रल्लापल्ली वसंथ कुमार के मुताबिक, 26 अगस्त की देर रात पुलिस को सूचना मिली कि ओमेक्स न्यू हजरतगंज चौराहे पर लग्जरी कार सवार युवक खतरनाक ढंग से स्टंट कर रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची और ओमेक्स आर-2 निवासी आर्यन को कार समेत पकड़कर थाने ले आई। आर्यन से कार के दस्तावेज मांगे गए लेकिन वह कोई कागज नहीं दिखा सका। इस पर कार सीज कर दी गई।
विज्ञापन

इसी दौरान उसके दो परिचितों ने अलग-अलग मोबाइल नंबरों से सीयूजी नंबर पर फोन कर कार छोड़ने का दबाव बनाया। आरोप है कि दोनों ने बड़े अधिकारियों का नाम लेकर पुलिसकर्मियों को दबाव में लेने का प्रयास किया। एडीसीपी ने बताया कि मेडिकल जांच में आर्यन के शराब पीने की पुष्टि हुई। मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed