{"_id":"5c083437bdec2241522c55be","slug":"71544041527-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाश ने महिला से 17 हजार नकदी, चेन लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाश ने महिला से 17 हजार नकदी, चेन लूटी
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाश ने महिला से 17 हजार नकदी, चेन लूटी
मुरादनगर। गांधी कॉलोनी में टैक्सी चालक सतीश कुमार परिवार सहित रहता है। बुधवार शाम उसकी पत्नी ममता बाजार में अपनी पुरानी सोने की चेन बेचकर नई सोने की चेन खरीदने गई थी। मगर, ज्वलेर की दुकान बंद होने के कारण महिला रिक्शा में बैठकर घर लौट रही थी। रिक्शे के घर के पास पहुंचते ही एक बदमाश आया और महिला के हाथ से पर्स लूट भाग गया। वारदात की सूचना पुलिस कंट्रोल पर दी गई। ममता ने बताया कि पर्स में 17 हजार नकदी और सोने की चेन व मोबाइल था। वारदात के बाद बदमाश पैदल ही फरार हो गया। बताया गया है कि वारदात के बाद बदमाश सीसीटीवी कैमरे में भागता नजर आ रहा है। पुलिस जांच में लगी है।