फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गला दबाकर हुई थी युवती की हत्या

गला दबाकर हुई थी युवती की हत्या

Thu, 23 Aug 2018 03:12 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 03:12 AM IST
विज्ञापन
गला दबाकर हुई थी युवती की हत्या
मेरठ। परतापुर थानाक्षेत्र के होटल में मंगलवार को मिले मुरादनगर निवासी युवक-युवती के शवों के पोस्टमार्टम से साफ हो गया कि युवती की गला दबाकर हत्या की गई थी। जांच में जुटी पुलिस दोनों के मोबाइल की सीडीआर निकलवा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस जीडी में तस्करा डालेगी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दोनों के शवों का बुधवार तड़के पोस्टमार्टम हो गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। इंस्पेक्टर परतापुर जीएस त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार युवती को गला दबाकर मारा गया। इससे साफ है कि युवती की हत्या के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर न आने पर होटल संचालक की ओर से इस मामले की सूचना दर्ज की थी। चूंकि युवक की भी मृत्यु हो चुकी है इसलिए इसमें केस दर्ज करने की बजाय जीडी में तस्करा डाला जाएगा।
विज्ञापन

दोनों ने ये कदम क्यों उठाया, इसकी जांच चल रही है। बकौल इंस्पेक्टर घटना स्थल से दोनों के मोबाइल फोन बरामद हुए थे। लेकिन दोनों के पैटर्न लॉक है। इस वजह से मोबाइल फोन से खास जानकारी नहीं मिल सकी है। अब इनके मोबाइल की सीडीआर निकलवाई जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी रणविजय सिंह ने कहा कि हो सकता है कि परिजनों को इन दोनों के बारे में ज्यादा जानकारी न हो। लेकिन अभिभावकों के लिए जरूरी है कि वे अपने बच्चों पर ध्यान दें। उनके लिए समय निकालें। उनके स्कूल-कॉलेज में संपर्क रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed