{"_id":"5b2420014f1c1bb51e8b61f7","slug":"71529094145-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शास्\nत्रीनगर में ईंट लेकर बदमाशों से भिड़ गये डाक्टर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शास् त्रीनगर में ईंट लेकर बदमाशों से भिड़ गये डाक्टर
Updated Sat, 16 Jun 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
शास्त्रीनगर में ईंट लेकर बदमाशों से भिड़े डॉक्टर
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में शुक्रवार दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने डॉक्टर से लूट की कोशिश की। बदमाशों ने तमंचा ताना तो डॉक्टर ईंट उठाकर बदमाशों से भिड़ गए। इस पर बदमाश वहां से भाग खड़े हुए। वहीं बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए।
मेडिकल थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर एल ब्लॉक निवासी डॉ. विनय शर्मा का वहीं पर क्लीनिक है। शुक्रवार दोपहर वह शास्त्रीनगर स्थित इलाहाबाद बैंक की शाखा से अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान डॉक्टर पर एक बैग भी था। एल ब्लॉक के पास डॉक्टर ऑटो से उतरे और अपने आवास की तरफ जाने लगे। इस दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उनके ऊपर तमंचा तान दिया और बैग छीनने की कोशिश की। इस पर डॉक्टर ने ईंट उठाई और बदमाशों के पीछे भाग लिए। डॉक्टर ने बदमाशों पर ईंट फेंकी तो एक बदमाश ने तमंचे से हवाई फायरिंग कर दी। उसके बाद डॉक्टर ने फिर से ईंट उठाई और उनके पीछे दौड़ पड़े। सूचना पर पहुंचे एसओ मेडिकल सतीश कुमार मौके ने जानकारी ली। घटनास्थल पर एक मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाश कैद हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। बाइक (स्पलेंडर) सवार एक बदमाश हेलमेट पहने था। एसओ का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं डॉक्टर ने बताया कि बैग में सिर्फ कागजात थे जबकि कैश उनकी जेब में था।
युवती से मोबाइल लूटा
मेरठ। जाकिर कॉलोनी निवासी साबिया शुक्रवार दोपहर ई-रिक्शा से भगत सिंह मार्केट जा रही थी। इस बीच पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने युवती से मोबाइल लूट लिया और भाग गए। सूचना पर लिसाड़ीगेट पुलिस पहुंची और पीड़िता से कहा कि थाने में मोबाइल गुम होने की तहरीर दे देना।