फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नाहली के ग्रामीण ने फांसी लगाई

नाहली के ग्रामीण ने फांसी लगाई

Sun, 17 Mar 2019 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
नाहली के ग्रामीण ने फांसी लगाई
एक वर्ष पूर्व मृतक के बेटे ने मैनापूठी गांव निवासी युवती से की थी कोर्ट मैरिज
विज्ञापन

युवती के परिजनों ने बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म का मुकदमा करा दिया था दर्ज
एक सप्ताह पूर्व दोनों पक्षों में समझौते का चल रहा था प्रयास, नहीं कर पाया पांच लाख रुपये का इंतजाम
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर दर्ज किया मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
सरधना। कोतवाली क्षेत्र के नाहली गांव निवासी एक ग्रामीण ने मुकदमे में फैसले के लिए पांच लाख रुपये का इंतजाम नहीं कर पाने पर शुक्रवार देर रात फांसी लगा ली। उसकी जेब में मिले सुसाइड नोट में इसकी जानकारी मिली। वहीं, पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर दो महिलाओं समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गांव नाहली निवासी नैन सिंह (45) पुत्र कर्म सिंह मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता था। पुलिस के अनुसार नैन सिंह के पुत्र मनोज का करीब एक वर्ष पूर्व सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव मैनापूठी निवासी एक युवती से प्रेम प्रसंग हो गया था। जिसके चलते मनोज एवं युवती ने परिजनों की बिना मर्जी के कोर्ट मैरिज कर ली थी। हालांकि युवती के परिजन बाद में रीति रिवाज से शादी करने का आश्वासन देकर उसे साथ ले गए थे। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने मनोज पक्ष पर दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसमें बीते शुक्रवार को भी तारीख लगी थी। इससे पूर्व मामले में फैसले की बात चल रही थी। इसके तहत नैन सिंह को पांच लाख रुपये देने थे। वह आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते रकम का इंतजाम नहीं कर पाया। उधर, युवती पक्ष लगातार दबाव बना रहा था। जिस कारण नैन सिंह कई दिन से तनाव में था। इस परेशानी से बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिलने पर नैन सिंह ने शुक्रवार रात कमरे में फांसी लगा ली। परिजन शनिवार सुबह कमरे में पहुंचे तो शव लटका हुआ था। जिसे देखकर कोहराम मच गया। इसकी जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव नीचे उतारा तो उसकी जेब में सुसाइड नोट मिला। जिसमें लिखा था कि पांच लाख रुपये का इंतजाम नहीं हो सका। वहीं, युवती पक्ष के चार लोग दबाव बना रहे हैं। इसलिए आत्महत्या कर रहा हूं। जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई अशोक की तहरीर पर पुलिस ने हरेंद्र, प्रवीण, रीमा एवं उसकी मां निवासी मैनापूठी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं, थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं, मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed