फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सफाई कर्मचारी पर हमला, सांप्रदायकि

सफाई कर्मचारी पर हमला, सांप्रदायकि

Tue, 14 Aug 2018 02:56 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
सफाई कर्मचारी पर हमला, सांप्रदायकि
मेरठ। सफाई कर्मचारी पर हमले को लेकर लिसाड़ी गेट में सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया। भाजपा नेता व सफाई कर्मियों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते थाने में हंगामा किया। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने लाई। कई घंटे गहमागहमी के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र अंतर्गत भगवतपुरा निवासी रोहित कुमार सफाई कर्मचारी है। रोहित वार्ड 72 बुनकर नगर लिसाड़ीगेट में सोमवार को सफाई करने गया था। इसी दौरान एक बसपा नेता ने रोहित से दस दिन बाद आने की वजह पूछी। रोहित ने कांवड़ लाने की बात कही। आरोप है कि रोहित और बसपा नेता के बीच कहासुनी हुई। बसपा नेता ने रोहित पर हमला बोल दिया। रोहित ने फोन कर अपने साथी सफाई कर्मचारियों को जानकारी दी। जानकारी लगने पर सफाई कर्मी नेता कैलाश चंदोला, अरुण, संदीप, विकास, काले, दीपक, मोहन, मुनेश व हरीश पहुंचे। थाने में हंगामा कर आरोपी की गिरफ्तारी या फिर माफी मंगवाने की मांग की। इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट मो. असलम ने आरोपी को थाने बुलाया। आरोपी को देखते सफाई कर्मियों ने फिर हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी को हवालात में बंद करा दिया। जानकारी लगते ही आरोपी के पक्ष के लोग भी थाने पहुंच गए। सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बनी गई। घंटों गहमागहमी के बाद दोनों पक्षों के गणमान्य लोगों की सहमति पर समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed