फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   महिला का धर्म परिवर्तन कराकर दस साल तक दुष्कर्म

महिला का धर्म परिवर्तन कराकर दस साल तक दुष्कर्म

Sun, 08 Jul 2018 01:52 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
महिला का धर्म परिवर्तन कराकर दस साल तक दुष्कर्म
मेरठ। कोलकाता निवासी एक महिला ने दूसरे समुदाय के युवक पर धर्म परिवर्तन कराकर शादी करने और दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार उसे शादी के बाद से सरधना में बंधक बनाकर रखा गया।
विज्ञापन

बजरंग दल के प्रांतीय संयोजक बलराज डूंगर के साथ शनिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची पीड़िता ने शिकायती पत्र दिया। आरोप लगाते हुए बताया कि सरधना निवासी एक युवक कोलकाता में भैंस खरीदने आता था। इस दौरान आरोपी युवक के मामा की उसके पिता से दोस्ती हो गई। पीड़िता ने बताया कि उस समय उसकी मां बीमार हो गई जिसके बाद मई 2007 में उसकी उस युवक से शादी करा दी गई थी। कुछ दिन कोलकाता में रहने के बाद वह युवक उसे सरधना ले आया था।
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपी ने परिजनों और अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर जबरन उसका धर्म परिवर्तन करा दिया। पति और अन्य लोगों ने कहा कि वह उस शादी को नहीं मानते और अब धर्म परिवर्तन कराकर दोबारा से निकाह कराया जाएगा। उसका नाम भी बदल दिया गया। करीब दस साल तक सरधना में ही आरोपियों ने बंधक बनाकर रखा। विरोध करने पर मारपीट की जाती। कई बार उसकी जान लेने की कोशिश की गई। आरोप है कि शुक्रवार रात उसका जेठ जबरन कमरे में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। उसने विरोध किया तो ससुराल वालों ने उसे पीटकर जंगल में फेंक दिया। एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने महिला इंस्पेक्टर को बुलाकर पूरे मामले में जांच के निर्देश दिए हैं। एसएसपी ने कहा कि जांच के बाद आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहब! मुझे कोलकाता भिजवा दो
पीड़िता एसएसपी के सामने हाथ जोड़कर बिलख पड़ी। कहा कि आरोपियों ने उसके बच्चों को भी बंधक बना लिया। वह अब बच्चों को लेकर कोलकाता में अपने घर जाना चाहती है। उसे वहीं भिजवा दो, नहीं तो आरोपी उनकी हत्या कर देंगे। यदि उसे इंसाफ नहीं मिला तो मर जाना ही बेहतर है। वहीं, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एसएसपी ऑफिस पर हंगामा करते हुए कहा कि इस प्रकरण में आरोपी और उसके मामा समेत नौ आरोपी हैं। यदि आरोपी जेल नहीं गए तो सरधना थाने में धरना दिया जाएगा।
खास बात
कोलकाता निवासी महिला ने लगाया दूसरे समुदाय के युवक पर दुष्कर्म का आरोप
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एसएसपी ऑफिस पर किया हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed