फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मुखबिरी के शक में लक् खीपुरा में फायरिंग, पथराव, आगजनी

मुखबिरी के शक में लक् खीपुरा में फायरिंग, पथराव, आगजनी

Tue, 01 May 2018 02:52 AM IST
Updated Tue, 01 May 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
मुखबिरी के शक में लक्
खीपुरा में फायरिंग, पथराव, आगजनी
मेरठ। पुलिस की मुखबिरी के शक में लक्खीपुरा में सोमवार रात बखेड़ा हो गया। सट्टेबाजी के आरोप में जेल गए युवक के परिजनों ने पड़ोसियों पर हमला बोल दिया। बाइक में आग लगा दी गई। जमकर फायरिंग और पथराव हुआ। मोहल्ले में तनाव बना था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के लक्खीपुरा गली नंबर 18 निवासी साजिद को पुलिस ने सट्टेबाजी की खाईबाड़ी के शक में 28 अप्रैल को जेल भेजा था। साजिद पक्ष को शक था कि उनके पड़ोसी जाहिद और उसके भाई साजिद ने उसकी मुखबिरी की है। आरोप है कि इसी के चलते साजिद के भाई नम्मो और उसके 8-10 साथियों ने पड़ोसी जाहिद पक्ष पर हमला बोलकर उसके भाई साजिद को पीट दिया। उसकी बाइक में आग लगा दी। दोनों तरफ से पथराव हुआ। नम्मो पक्ष पर कई राउंड फायरिंग का आरोप है।
विज्ञापन

सूचना पर सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ल और इंस्पेक्टर मौ. असलम फोर्स लेकर पहुंचे तो दोनों पक्ष मौके से गायब मिले। पुलिस के अनुसार मौके पर नम्मो का पिता मईनुद्दीन घायल हालत में मिला। वहीं, नम्मो पक्ष ने जाहिद पक्ष पर जानलेवा हमला, आगजनी और लूट का आरोप लगाया है। इस दौरान पुलिस ने आरोपी नम्मो पक्ष की धरपकड़ को दबिश दी तो महिलाएं पुलिस से उलझ गईं। पुलिस ने उन्हें शांत किया। इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट के अनुसार दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed