{"_id":"5b32a7f84f1c1bf67a8b752d","slug":"51530046456-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधार के ढाई लाख मांगने पर युवक को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उधार के ढाई लाख मांगने पर युवक को गोली मारी
Updated Wed, 27 Jun 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंकरखेड़ा। एक युवक को नेशनल हाईवे पर दो युवकों ने गोली मार दी। युवक के कंधे में गोली लगी है। पुलिस ने दो आरोपियों पर केस दर्ज किया है। गोली मारने के पीछे ढाई लाख रुपये का लेनदेन और एक महिला से संबंधों का विवाद बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार दायमपुर निवासी चालक अरुण कुमार मंगलवार देर शाम हाईवे पर वैष्णोधाम कॉलोनी के सामने आया था। इस बीच बाइक सवार दो युवकों ने अरुण को गोली मार दी। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा ने बताया कि अरुण को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अरुण के भाई अनुज ने गंगानगर निवासी आशीष व सचिन नाम के दो युवकों पर केस दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर के अनुसार अरुण के गंगानगर की एक महिला से संबंध थे। अरुण ने महिला को ढाई लाख रुपये भी उधार दिए थे। जिन्हें लेकर अब विवाद चल रहा है। अरुण पैसे मांगता है। लेकिन महिला पैसे देने के लिए तैयार नहीं है। आरोपी जल्द गिरफ्तार होंगे।