{"_id":"5994bc244f1c1b2e2f8b47a3","slug":"51502919716-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलफ्रेंडस के शौक पूरे कराने के लिए छात्र से बन गए लुटेरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गलफ्रेंडस के शौक पूरे कराने के लिए छात्र से बन गए लुटेरे
Updated Thu, 17 Aug 2017 03:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंकरखेड़ा। कंकरखेड़ा पुलिस ने पांच छात्रों को गिरफ्तार किया है। सीओ दौराला वीपी सिंह व इंस्पेक्टर प्रदीप त्रिपाठी ने प्रेस वार्ता में बताया कि ये छात्र अपनी गर्लफ्रेंड के खर्चे पूरे करने के लिए लूटपाट करते थे। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
ये आरोपी गिरफ्तार
शुभम पुत्र राकेश निवासी सरस्वती विहार रोहटा रोड (बीए द्वितीय वर्ष), विवेक उर्फ कन्नू पुत्र अरुण निवासी तेज विहार फाजलपुर (कक्षा 12), पवन सैनी पुत्र महेंद्र सैनी निवासी गोलाबढ़ (कक्षा 11), हिमांशु पुत्र रंजीत निवासी सरस्वती विहार (बीए), निशांत पुत्र सुशील निवासी अनूप नगर (कक्षा 10)
घटनाएं और बरामदगी
सीओ दौराला के अनुसार पूछताछ में पांचों आरोपियों ने विगत 12 अगस्त को प्रियंक नाम के युवक से रोहटा फ्लाईओवर के नीचे मोबाइल फोन लूटना और रामनगर कॉलोनी में सुरेशवती नाम की एक महिला से कुंडल लूटना कबूला है। इनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, 29 सौ रुपये, लूट की एक स्पेलेंडर बाइक, एक छुरा, तीन तमंचे व छह कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
अभिभावक दें बच्चों पर ध्यान
सीओ का कहना है कि सभी छात्र बालिग हैं और संपन्न घरों से हैं। सभी के पिता प्राइवेट जॉब करते हैं। एक छात्र का पिता बैंक मैनेजर है। पूछताछ में इन छात्रों ने बताया कि सभी की गर्लफेंड हैं। जिनके खर्चे पूरे करने के लिए वे लूटपाट करने लगे थे। बुरी संगत और परिजनों द्वारा इनकी गतिविधियों पर ध्यान न देने के चलते ये छात्र गलत राह पर चल पड़े। सीओ ने अपील की है कि अभिभावक अपने बच्चों को समय दें। उनकी गतिविधियों पर ध्यान दें। देखें कि उनके बच्चों का फ्रेंड्स सर्किल क्या है। ताकि बच्चों का भविष्य खराब होने से बचाया जा सके।