फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   युवती से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

युवती से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 09 Aug 2017 02:11 AM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
युवती से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
मेरठ। युवती से दुष्कर्म करने के मामले में एक साल से फरार चल रहे आरोपी को ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सतीश राय ने बताया कि पिछले वर्ष मई माह में ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र निवासी एक युवती का अपहरण कर उसके साथ दुराचार करने का केस दर्ज हुआ था। जिसमें मुजफ्फरनगर जिले के चरथावल थाना क्षेत्र के गांव दधेडू निवासी अनीस पुत्र महमूद को नामजद किया गया था। यह भी आरोप था कि अनीस ने दुष्कर्म के बाद युवती को जहरीला पदार्थ देकर मारने का प्रयास किया था। काफी तलाश के बाद भी सुराग न मिलने पर अनीस पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। मंगलवार को सूचना पर उसे इरा मॉल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से तमंचा मिलने आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया गया है।
- एक साल से चल रहा था फरार, पांच हजार का था इनामी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed