फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मंदिर में घुसकर की देव प्रतिमाएं खंडित, तनाव फैला

मंदिर में घुसकर की देव प्रतिमाएं खंडित, तनाव फैला

Wed, 05 Jul 2017 01:27 AM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
मंदिर में घुसकर की देव प्रतिमाएं खंडित, तनाव फैला
मेरठ। दिल्ली रोड पर केसरगंज पुलिस चौकी के सामने प्राचीन योगेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार शाम एक अर्धनग्न युवक ने घुसकर देव प्रतिमाएं खंडित कर दीं। आरोपी पुजारी पर हमला कर भाग निकला, जिससे तनाव फैल गया। मौके पर पहुंचे भाजपाई एसपी सिटी से उलझ गए। हंगामे के चलते दिल्ली रोड करीब एक घंटे जाम रही। इंस्पेक्टर रेलवे रोड ने आरोपी सुनील बैरागी को गिरफ्तार कर दावा किया कि वह मानसिक रूप से कमजोर है, जिसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी रामकृष्ण झा के अनुसार शाम करीब सात बजे वह पूजा कर रहे थे तो एक अर्धनग्न युवक मंदिर में घुसा। उन्होंने उसे रोकने का प्रयास किया तो युवक ने देव प्रतिमाएं खंडित कर दीं। किसी तरह उसे पकड़ने के प्रयास में आरोपी युवक पुजारी की कमर पर कोहनी से वार कर भाग निकला। पुजारी के अनुसार ऐसा लग रहा था कि युवक ने अपने शरीर पर तेल लगाया हुआ था। घटना की सूचना पर सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई। भाजपा महानगर अध्यक्ष करूणेश नंदन गर्ग, महामंत्री भाजपा कमल दत्त शर्मा, अजय गुप्ता, चेतन मुद्गल, तुषार गुप्ता, रितेश, विकास सैन ,आलोक गुप्ता अनूप राजपूत आदि मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

वहीं, कई तरह की चर्चाओं के बीच तनाव फैल गया। मौके पर एसपी सिटी और एएसपी कैंट कई थानों की पुलिस के साथ पहुंचे तो भाजपाइयों ने उन्हें घेरकर हंगामा शुरू कर दिया। एसपी सिटी ने आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार करने का समय मांगा। लेकिन भाजपा नेता सुबह तक गिरफ्तारी की जिद पर अड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तारी के बाद मामला शांत
इंस्पेक्टर रेलवे रोड ने बताया कि आरोपी युवक सुनील बैरागी पुत्र कृष्णपाल निवासी गांव रंछाड़ थाना बिनौली बागपत निवासी है। उसके परिजनों ने बताया कि उसकी मानसिक हालत कमजोर है। उसका मेरठ में ही इलाज चल रहा है। मंगलवार शाम भी उसे डॉक्टर के यहां इलाज को लाए थे। लेकिन वह छूटकर भाग गया था और मंदिर में घुस गया। आरोपी के खिलाफ पुजारी की तहरीर पर धार्मिक माहौल खराब करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

पुलिस के सामने भागा आरोपी
भाजपाइयों ने एसपी सिटी से कहा कि मंदिर के सामने पुलिस खड़ी थी, फिर भी युवक वारदात कर भाग गया। कहने के बाद भी पुलिसकर्मी ने उसे नहीं पकड़ा। उल्टा पुजारी को ही हड़का दिया। पुलिस की इसी लापरवाही से सरकार बदनाम हो रही है। मंदिर कमेटी के पदाधिकारी भी बोले कि ऐसी घटनाओं से शहर का माहौल खराब होता है। पुलिसकर्मी ने युवक को पकड़ने तक की कोशिश नहीं की। पुजारी ने कहा कि उन्होंने 100 नंबर पर फोन किया लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। यदि मंदिर के बाहर खड़ी पुलिस अलर्ट होती तो आरोपी मौके पर ही पकड़ा जाता और इतना बखेड़ा न होता। एसपी सिटी मान सिंह चौहान के अनुसार आरोपी युवक मानसिक रूप से कमजोर बताया गया है। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
खास बात
- केसरगंज चौकी के सामने योगेश्वर महादेव मंदिर में घुसा अर्धनग्न युवक
- पुजारी पर हमला कर भागा, पुलिस ने पब्लिक की मदद से पकड़ा
- भाजपाई एसपी सिटी से उलझे, दिल्ली रोड पर लगा जाम
- इंस्पेक्टर का दावा, आरोपी सुनील बैरागी मानसिक रूप से कमजोर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed