फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   लिसाड़ी गेट में दबिश

लिसाड़ी गेट में दबिश

Thu, 05 Jul 2018 02:40 AM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
लिसाड़ी गेट में दबिश
मेरठ। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने रेलवे रोड, ब्रह्मपुरी, कोतवाली और लिसाड़ी गेट थानों की पुलिस फोर्स के साथ देर रात तारापुरी, शौकत कालोनी, इत्तेफाक नगर, फरीद नगर, ऊंचा सद्दीकनगर में दबिश दी। जमानत पर चल रहे कई लुटेरों, हिस्ट्रीशीटरों को चेक किया गया। इनमें से अधिकांश घर पर नहीं मिले। जो मिले उनसे किसी अपराध में शामिल न होने की चेतावनी दी। लिसाड़ी गेट थाने में माला पहनाकर सम्मानित किए गए इमरान को भी चेक किया।
विज्ञापन

दबिश के बाद वापस लौटते वक्त रास्ते में एक कार को एसपी सिटी ने पकड़ लिया। कार पर वीआईपी लिखा था और भाजपा का झंडा भी लगा था। कार चला रहे युवक ने खुद को अधिवक्ता बताया लेकिन आईकार्ड की बजाय विजिटिंग कार्ड दिखाया। एसपी सिटी ने कार को थाने भेज दिया लेकिन रास्ते में ही कार सवार के परिजनों ने कार रोक ली और हंगामा हो गया। इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट के अनुसार बाद में कागजात दिखाने के बाद कार छोड़ दी गई। दबिश में जानलेवा हमले का आरोपी हारुन पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed