{"_id":"5adbaa934f1c1b84098b5e13","slug":"41524345491-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने कनपटी पर गोली मारकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने कनपटी पर गोली मारकर जान दी
Updated Sun, 22 Apr 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र के माधवपुरम में एक युवक ने अपनी कनपटी पर तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
घटना शनिवार रात करीब 8:30 बजे की है। पुलिस के अनुसार माधवपुरम सेक्टर -3 निवासी अंकुर गुप्ता (26) पुत्र पंकज गुप्ता ने अपने मकान के कमरे में कनपटी पर तमंचे से गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके भाई मोहित ने माधवपुरम चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची। अंकुर का लहूलुहान शव कमरे में बेड पर पड़ा था। उसकी कनपटी पर गोली लगी थी।
बकौल पुलिस परिजनों ने बताया कि अंकुर अविवाहित और नशे का आदि था। उसकी मानसिक स्थिति भी कमजोर थी। पड़ोसियों ने भी इसकी पुष्टि की है। परिजन उसकी नशे की लत छुड़वाने को उसका उपचार भी करा रहे थे। परिजनों ने संभावना जताई कि शायद मानसिक परेशानी की वजह से ही उसने ये कदम उठाया है। इंस्पेक्टर सतीश राय के अनुसार ये आत्महत्या का मामला है।
शव उठाने पर मिला तमंचा
पुलिस के अनुसार कमरे में काफी तलाश के बाद तमंचा नहीं मिला। बाद में अंकुर का शव उठाया तो तमंचा उसके हाथ और पेट के बीच में फंसा हुआ मिला।
एक सप्ताह में दो मामले
ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र में एक सप्ताह के अंदर तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या का ये दूसरा मामला है। पिछले सप्ताह ही शिव शक्ति नगर निवासी युवक ने कनपटी पर गोली मार ली थी। जिसकी दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई थी।