फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गोली से घायल सलमान ने तोड़ा दम

गोली से घायल सलमान ने तोड़ा दम

Sat, 28 Jul 2018 03:04 AM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
गोली से घायल सलमान ने तोड़ा दम
- रिवाल्वर साफ करते हुए दो भाइयो को लग गयी थी गोली
विज्ञापन


मेरठ।
कोतवाली के शाहनत्थन मोहल्ले में तीन दिन पहले गोली से घायल सलमान ने शुक्रवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजन अस्पताल से शव को घर ले आए। इसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। काफी जिद्दोेजेहद के बाद परिजनाें ने शव पुलिस को दिया। तब जाकर पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम कराया।
शाहनत्थन मोहल्ला कोतवाली निवासी सलमान के पैर और जुबैर के हाथ में गोली लगी थी। दोनों सगे भाई थे। परिजनों ने बगैर सूचना के सलमान और जुबेर को आनंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान सलमान ने दम तोड़ा। जबकि जुबेर की हालत में सुधार बताया है। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला ने बताया कि जुबेर की लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चली है। पुलिस की प्राथमिक जांच में रिवाल्वर को साफ करते समय दोनों भाई को गोली लगी है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि जुबेर पहले दिल्ली रोड स्थित एक होटल में शादी समारोह में फायरिंग करने के मामले में जेल काट चुका है। सवाल उठता कि अब सलमान की हत्या में पुलिस किसको जिम्मेदार ठहराएगी या उसको क्लीनचिट देगी। एसपी सिटी रणविजय सिंह का कहना है कि कोतवाली पुलिस इस मामले की जांच करने में जुटी है। सलमान की गोली लगने से मौत हुई है। इसकी जांच के बाद आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पोस्टमार्टम कराकर शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed