फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सरकारी भूमि पर मूर्ति रखने को लेकर दो समुदाय में आमने सामने

सरकारी भूमि पर मूर्ति रखने को लेकर दो समुदाय में आमने सामने

Sat, 13 Apr 2019 08:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 08:43 PM IST
विज्ञापन
सरकारी भूमि पर मूर्ति रखने को लेकर दो समुदाय में आमने सामने
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सरूरपुर। कस्बा खिवाई में सरकारी भूमि पर कुछ असामाजिक तत्वों ने जबरन मूर्ति रखकर जमीन कब्जाने का प्रयास किया। इसे लेकर कस्बे में तनाव फैल गया। इसकी जानकारी पाकर पुलिस और तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। जहां पैमाइश कराकर जबरन रखी मूर्ति हटवाने का काम चल रहा था।

कस्बा खिवाई में ईदगाह में वाले रास्ते पर खाद के गड्ढों की लगभग एक बीघा सरकारी भूमि है। बताया कि इस पर कई दिन से कस्बे के ही कुछ लोगों ने कब्जाने की नियत से अपनी बताकर उस पर सफाई कर चारदीवारी तक कर ली थी। इसकी जानकारी नगर पंचायत प्रशासन को लगी तो उसने मामले में सख्त कार्रवाई कर एसडीएम को ईओ ने जानकारी दे दी थी। इसके बाद इस भूमि पर सरकारी बताकर रोक लगा दी थी। जिसके बाद लोगों ने काम रोक दिया था। शुक्रवार को पहले दिन में कुछ असामाजिक तत्वों ने फिर जबरदस्ती दिखाते हुए उसी भूमि पर सफाई करके काम शुरू कर दिया। रात में हनुमान की मूर्ति रखकर जमीन कब्जाने का प्रयास किया। बताया कि मंदिर रखकर शनिवार को पूजा-पाठ की तैयारी की जा ही थी। मंदिर बनाने का काम करके की तैयारी हो चुकी थी। इस बात बनी दूसरे समुदाय के लोगों को लगी तो वे जमा हो गए और सरकारी भूमि पर मूर्ति रखकर मंदिर बनाने का विरोध करते हुए पुलिस-प्रशासन को सूचना दे दी। इसे लेकर कस्बे में सांप्रदायिक तनाव फैल गया और भीड़ जमा हो गई। सूचना पर मौके पर सरधना, सरूरपुर पुलिस सीओ सरधना पंकज कुमार व एसडीएम अमित भारतीय लेखपालों की टीम लेकर मौके पर पहुंचे। वहां मौजूद लोगों को हटाकर समझाया और सरकारी भूमि पर मूर्ति रखने की जगह की खसरा नंबर पता करके पैमाइश चल रही थी। मूर्ति हटाने के लिए पुलिस प्रशासन से कुछ लोग टकराने के लिए तैयार थे। इस बारे में एसओ सतीश कुमार ने बताया कि मौके पर अधिकारी मौजूद हैं। मामले की जांच पड़ताल चल रही है, तनाव की क़ोई बात नहीं है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
कस्बा खिवाई में सरकारी भूमि पर कुछ लोगों ने सफाई करके रख दी थी भगवान की मूर्ति
एसडीएम एवं सीओ सरधना ने जमीन की पैमाइश कराकर, जांच शुरू कराई
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed