फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शराब माफिया की तलाश में दबिश, हंगामा

शराब माफिया की तलाश में दबिश, हंगामा

Sat, 12 May 2018 02:24 AM IST
Updated Sat, 12 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
शराब माफिया की तलाश में दबिश, हंगामा
बस्ती में दबिश, शराब माफिया के तीन गुर्गे धरे
विज्ञापन


मेरठ। सिपाही पर जानलेवा हमले के मामले में मुख्य आरोपी की तलाश में तीन थानों की पुलिस ने मुकुट महल के पीछे बस्ती में दबिश दी। आरोपी तो हाथ नहीं आया ,लेकिन पुलिस को देख तीन लोग शराब की पेटियां उठाकर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को शराब के साथ दबोच लिया। यह देख महिलाओं ने जमकर हंगामा किया और पुलिस से उलझ गईं। वहीं पुलिस का दावा है कि तीनों युवक सिपाही पर जानलेवा हमले के भी आरोपी हैं।
दो मई को दिल्ली रोड पर मंडी गेट के सामने चेकिंग के दौरान टीपी नगर पुलिस ने शराब से भरी कार पकड़ी थी। कार सवार शराब माफिया रमेश प्रधान फरार हो गया था। सिपाही ललित उसका पीछा करते हुए मुकुट महल के पीछे बस्ती में घुसा तो माफिया के गुर्गों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में रमेश प्रधान ,उसके साथी राजपाल सहित 30-35 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने उसी रात राजपाल को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर को सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया ने ब्रह्मपुरी, टीपी नगर और परतापुर थाने का पुलिस के साथ माफिया के मकान और झुग्गियों की घेराबंदी कर दबिश डाली। पुलिस के अनुसार रमेश प्रधान के घर ताला लगा था। लेकिन उसका साथी राजबीर वहीं छिपा था। पुलिस ने झुग्गियों में तलाशी लेनी शुरू की तो पुलिस को देख तीन युवक शराब की पेटी लेकर भागने लगे। पुलिस ने तीनों को दबोच लिया। उनके पास से अरुणाचल प्रदेश मार्का की शराब की तीन पेटी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देख महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि पुलिस को झुग्गी में रहने वाला हर व्यक्ति आरोपी नजर आता है। बाद में महिला पुलिस कर्मियों ने उन्हें वहां से हटाया। बाद में जब पुलिस आरोपियों को ले जाने लगी तो महिलाएं गाड़ी के पीछे भी दौड़ीं।


शराब माफिया के यहां नौकरी करता है राजबीर
इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सतीश राय के अनुसार पकड़े गए आरोपी राजबीर निवासी जीवनपुरी परतापुर, खलाफ और आकाश नाथ है। राजबीर करीब 12 साल से शराब माफिया रमेश प्रधान के यहां नौकरी कर रहा है। वह तस्करी करने में एक्सपर्ट है। पुलिस को उम्मीद है कि वो रमेश के कई राज जानता है। सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि ये तीनों सिपाही पर हमले के भी आरोपी हैं। इनके खिलाफ विदेशी मदिरा की तस्करी के आरोप में केस दर्ज किया जा रहा है। उधर, सूत्रों के अनुसार रमेश का मोबाइल घटना वाले दिन से ही बंद चल रहा है। चर्चा है कि वो सरेंडर का भी प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed