{"_id":"5a6e30424f1c1b7d268b7109","slug":"21517170754-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असिस्टेंट प्रोफेसर को धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
असिस्टेंट प्रोफेसर को धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज
Updated Mon, 29 Jan 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसोसिएट प्रोफेसर को धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में महिला एसोसिएट प्रोफेसर पर तेजाब फेंकने की धमकी देने के मामले में मेडिकल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। विवि के इतिहास विभाग में कोलकाता की डॉ. कौशिकी दास गुप्ता ने इसी महीने एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर ज्वाइन किया था। शनिवार को इतिहास विभाग में चिट्ठी मिली थी। जिसमें डॉ. कौशिकी दास गुप्ता को यहां से नौकरी नहीं छोड़ने पर तेजाब फेंककर जान से मारने की बात लिखी थी। पूरे मामले में प्रो-वीसी प्रो. एचएस सिंह ने पुलिस अफसरों को अवगत कराते हुए इतिहास विभाग में कैमरे लगवाने के आदेश जारी करते हुए डॉ. कौशिकी दास गुप्ता की सुरक्षा में एक होमगार्ड तैनात कर दिया था। एसओ मेडिकल सतीश कुमार ने बताया कि रविवार को मुकदमा दर्ज कर चिट्ठी की जांच शुरू कर दी गई है।